देश

Rafale Jet Deal: 26 नए राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत, दसॉ कंपनी के साथ डील हुई पक्की, समंदर में बढ़ेगी इंडियन नेवी की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस का दौरा खत्म करने के बाद शनिवार (15 जुलाई) को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो गए, लेकिन उससे पहले पीएम मोदी ने फ्रांस के साथ रक्षा सौदे पर मुहर लगाई है. भारत फ्रांस की दसॉ एविएशन से 26 नए राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा. ये विमान इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल किए जाएंगे. फ्रांस से 26 नए राफेल खरीद की जानकारी भारत सरकार ने आज दी है. राफेल विमान को नेवी की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जाएगा. ये डील पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुई मुलाकात के दौरान हुई. इस डील के बारे में खुद दसॉ कंपनी ने घोषणा की है.

26 नए राफेल लड़ाकू विमान खरीद की डील पक्की

दसॉ एविएशन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने इंडियन नेवी को नई जेनरेशन के लड़ाकू विमान से लैस करने की तरफ बड़ा कदम उठाया है. जिसके तहत भारत ने 26 नए राफेल विमान खरीदने की मंजूरी दी है. भारतीय नेवी के पास पहले से 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं. लड़ाकू विमान के अलावा तीन फ्रांसीसी-डिजाइन वाली स्कॉर्पीन कैटेगरी की पनडुब्बी खरीदने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है. ये डील 13 जुलाई को हुई थी.

आईएनएस विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे राफेल विमान

दसॉ कंपनी ने ये भी बताया कि राफेल खरीदने का फैसला भारत में आयोजित एक सफल परीक्षण के अभियान के बाद आया है. जिसमें नेवी राफेल ने ये साबित किया है कि इंडियन नेवी की सभी जरूरतों को पूरा करता है और इसके लिए पूरी तरह से सही है. 26 राफेल विमान के सौदे में 22 सिंगल सीटर राफेल-एम मरीन विमान शामिल होंगे. ये फाइटर जेट स्वदेशी विमानवाहक आईएनएस विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे. माना जा रहा है कि राफेल के इस खरीद से इंडियन नेवी की ताकत और बढ़ेगी. राफेल विमान का ये नौसेना संस्करण है.

यह भी पढ़ें- PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी फ्रांस से यूएई के लिए हुए रवाना, जानिए क्यों अहम है प्रधानमंत्री का ये दौरा…

भारती य नौसेना के लिए बेहद अहम है ये डील

भारतीय नौसेना को काफी समय से नई जेनरेशन के फाइटर जेट की जरूरत महसूस हो रही थी. पिछले कुछ समय से इंडो-पैसिफिक में चीन की बढ़ती गतिविधियों की वजह से भी इस डील का होना काफी जरूरी था. चीन हिंद महासागर में लगातार अपना वर्चस्व बनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में भारत को भी समंदर में अपनी मजबूत मौजूदगी का एहसास कराना और ताकतवर रहना अहम है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

5 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago