बिजनेस

“एज ऑफ इंटेलिजेंस का नेतृत्व करे भारत…” गौतम अदाणी ने युवाओं को दिया तकनीक का ‘महामंत्र

Gautam Adani: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने युवा भारत से आह्वान किया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सिर्फ अपनाने वाला देश न बने बल्कि एज ऑफ इंटेलिजेंस का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बने. महाराष्ट्र के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के शरद पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उद्घाटन मौके पर उन्होंने कहा कि भारत ऐसे दौर में पहुंच चुका है, जहां तकनीक, प्रतिभा और राष्ट्रीय सोच को एक साथ आगे बढ़ाना जरूरी है.

छात्रों और रिसर्चर को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत हमेशा से लोगों, संस्थानों और दूर-दृष्टि के बीच संतुलन रही है. यही सोच अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी दिखनी चाहिए. उन्होंने युवाओं से कहा कि वे खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता और नेता के रूप में देखें.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर फैली आशंकाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास हमें भरोसा देता है. हर बड़ी तकनीकी क्रांति, चाहे औद्योगिक युग हो या भारत की डिजिटल क्रांति ने मानव क्षमता को बढ़ाया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस प्रक्रिया को और आगे ले जाएगा, जहां इंटेलिजेंस और प्रोडक्टिविटी आम लोगों तक पहुंचेगी और हर वर्ग का युवा देश की प्रगति में योगदान दे सकेगा.

गौतम अदाणी ने स्पष्ट कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नेतृत्व किसी और पर छोड़ा नहीं जा सकता. आज के समय में जब तकनीकी बुद्धिमत्ता ही आर्थिक ताकत और वैश्विक प्रभाव तय कर रही है, तब विदेशी एल्गोरिदम पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि डाटा और उसकी निर्णय प्रक्रिया के साथ तकनीकी क्षमता भारत के हितों से जुड़ी होनी चाहिए. स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल, मजबूत कंप्यूटर क्षमता और आत्मनिर्भर इंटेलिजेंस सिस्टम ही भारत की आर्थिक सुरक्षा, सांस्कृतिक आत्मविश्वास और रणनीतिक स्वतंत्रता की नींव हैं.

इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रुप वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. ग्रुप डेटा सेंटर्स, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लीन एनर्जी में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है, जो बड़े कंप्यूटर सिस्टम को ऊर्जा देता है. इसी कारण भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विकास के उभरते केंद्र के रूप में देखा जा रहा है और गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे ग्लोबल टेक लीडर्स भारत के साथ लगातार जुड़ रहे हैं.

यह सेंटर विद्या प्रतिष्ठान, बारामती के तहत स्थापित किया गया है, जिसमें गौतम अदाणी ने साल 2023 में ₹25 करोड़ का योगदान दिया था. इस पहल का उद्देश्य क्वालिटी रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री से जुड़ा प्रशिक्षण देना है. यह केंद्र कृषि, स्वास्थ्य, शासन और उद्योग जैसे अहम क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर काम करेगा और एकेडमिक इंस्टीट्यूशन समेत निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को मजबूत करेगा. अपने संबोधन के आखिर में गौतम अदाणी ने छात्रों से कहा कि यह केंद्र सीखने तक सीमित न रहे, बल्कि इनोवेशन और निर्माण का केंद्र बने. गौतम अदाणी ने कहा कि,“ एज ऑफ इंटेलिजेंस सामर्थ्य के साथ खुद सोचने और साहस के साथ कुछ नया बनाने का हौसला मांगता है. उन्होंने युवा भारत से कहा,“यह समय आपका है, इतिहास को सिर्फ देखने का नहीं है बल्कि इतिहास रचने का है.”

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

5 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

6 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

6 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

6 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

6 hours ago