बिजनेस

गौतम अदाणी के जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने बनाया रिकॉर्ड, 754 स्थानों से संग्रहित किया 52,306 यूनिट रक्त

Gautam Adani 64th Birthday Blood Donation Record: अदाणी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन के मौके पर अदाणी फाउंडेशन ने एक नया इतिहास रच दिया है. फाउंडेशन द्वारा आयोजित देशव्यापी रक्तदान महा-अभियान के तहत रिकॉर्ड 52,306 यूनिट खून इकट्ठा किया गया है. गुरुवार को फाउंडेशन ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को यह विशाल अभियान देश के 21 राज्यों, 5 केंद्र शासित प्रदेशों और 4 विदेशी लोकेशनों समेत कुल 754 से अधिक शहरों, कस्बों और गांवों में एक साथ चलाया गया था. यह आंकड़ा पिछले साल जुटाए गए 28,090 यूनिट रक्त से लगभग दोगुना है.

1.5 लाख से ज्यादा मरीजों को मिलेगा जीवनदान

गौतम अदाणी के ‘सेवा ही साधना है’ के विचार से प्रेरित होकर चलाए गए इस अभियान को सफल बनाने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी, विभिन्न सरकारी अस्पतालों और बड़े ट्रस्टों से जुड़े 764 से अधिक ब्लड बैंकों ने अपनी सेवाएं दीं. इसमें करीब 23,538 लीटर खून इकट्ठा हुआ है, जिससे आपातकालीन के समय पर, कैंसर इलाज और सर्जरी के दौरान 1,56,918 से अधिक मरीजों की जान बचाई जा सकेगी.

ये भी पढ़ें: Adani AGM 2026: AI से डेटा सेंटर तक, गौतम अडानी ने बताया भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का भविष्य

1300 यूनिट से हुई थी शुरुआत

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए इस मुहिम से जुड़े सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों और अदाणी ग्रुप के 6,000 से अधिक स्वयंसेवकों का दिल से आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह मुहिम गौतम अदाणी की सेवा भावना का प्रतीक है. बता दें कि साल 2011 में इस परंपरा की शुरुआत हुई थी, और उस समय 1,300 यूनिट खून ही इकट्ठा हो सका था, लेकिन आज यह देश के सबसे बड़े स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में से एक बन चुका है.

ये भी पढ़ें: ‘वंदे भारतम’ लॉन्च: 800 जिलों से चुने जाएंगे देश के सर्वश्रेष्ठ इनोवेटर, गौतम अडानी की बड़ी पहल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago