बिजनेस

AGM 2025: ‘शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, इसे कमाया जाता है’, गौतम अदाणी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की

Peace and Patriotism: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस ने हमें याद दिलाया कि शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, बल्कि अर्जित की जाती है.

अदाणी एंटरप्राइजेज की सालाना आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने कहा –


‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान, हमारे बहादुर पुरुष और महिला सैनिक वर्दी में खड़े थे. वे वर्दी में प्रसिद्धि और पदकों के लिए नहीं, बल्कि कर्तव्य के लिए खड़े थे.

अदाणी समूह के शेयरधारकों की 33वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए उद्योगपति ने कहा, “उनके साहस ने हमें याद दिलाया कि शांति कभी भी मुफ्त में नहीं मिलती, इसे अर्जित किया जाता है. इसी के साथ सपने देखने, निर्माण करने और नेतृत्व करने की स्वतंत्रता उन लोगों के कंधों पर मजबूती से टिकी है जो रक्षा करते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि भारत शांति की कीमत जानता है. लेकिन अगर कोई हमें आंख दिखाता है, तो हम उसको उसी भाषा में जवाब देना जानते हैं.”

पिछले महीने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था.

गौतम अदाणी ने कहा-


“मैं आज यहां एक अध्यक्ष के रूप में नहीं, बल्कि एक नागरिक के रूप में खड़ा हूं. मैं हमारी सीमाओं, हमारे परिवारों और हमारी गरिमा की रक्षा करने वालों के मौन बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं.”

उन्होंने कहा कि अदाणी डिफेंस के ड्रोन भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हिस्सा थे.

गौतम अदाणी ने कहा, “जहां तक ​​अदाणी डिफेंस की बात है, तो ऑपरेशन सिंदूर ने आह्वान किया और हमने इसे पूरा किया. हमारे ड्रोन ने आसमान में आंख की तरह काम किया और हमले के दौरान तलवार भी बन गए.”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे एंटी-ड्रोन सिस्टम ने हमारे सशस्त्र बलों और नागरिकों की रक्षा करने में मदद की. जैसा कि मैंने हमेशा माना है, हम सुरक्षित क्षेत्रों में काम नहीं करते हैं. हम वहां काम करते हैं, जहां भारत को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है.”

अदाणी समूह के चेयरमैन ने 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना के पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि दी.

उन्होंने कहा, “हम एयर इंडिया के विमान की दुखद घटना में मारे गए लोगों के लिए दुख में अपना सिर झुकाते हैं. कई सपने एक पल में हमेशा के लिए खामोश हो गए.”

आईएएनएस

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

34 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago