बिजनेस

अदाणी एयरपोर्ट्स को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए मिला 1 अरब डॉलर का फंड

Adani Airports: अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने मंगलवार को कहा कि कंपनी को अपने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के लिए एक प्रोजेक्ट फाइनेंस स्ट्रक्चर के जरिए 1 अरब डॉलर की फाइनेंसिंग मिली है.

इस लेन-देन में जुलाई 2029 तक मैच्योर होने वाले 750 मिलियन डॉलर के नोट जारी करना शामिल है, जिसका इस्तेमाल रिफाइनेंसिंग के लिए किया जाएगा.

फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर में एडिशनल 250 मिलियन डॉलर जुटाने का प्रावधान भी शामिल है, जिसके परिणामस्वरूप कुल 1 अरब डॉलर की फाइनेंसिंग होगी.

विकास और आधुनिकीकरण के लिए फंडिंग

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और भारत के सबसे बड़े निजी हवाई अड्डा संचालक ने कहा कि यह फ्रेमवर्क एमआईएएल के विकास, आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि के लिए पूंजीगत व्यय कार्यक्रम के लिए बेहतर फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करेगा.

यह नई फाइनेंसिंग हाल ही में वैश्विक बैंकों के एक संघ से एएएचएल द्वारा प्राप्त 750 मिलियन डॉलर की फाइनेंसिंग के बाद हुई है.

क्या बोले AAHL के CEO अरुण बंसल?

लेटेस्ट ट्रांजैक्शन डायवर्सिफाइड ग्लोबल कैपिटल मार्केट तक अदाणी की पहुंच और भारत के नेक्स्ट जनरेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म पर हाई-क्वालिटी वाले निवेशकों को आकर्षित करने की कंपनी की क्षमता का प्रमाण है.

अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने कहा-

“यह अदाणी एयरपोर्ट्स के ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म की शक्ति, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है. अपोलो मैनेज्ड फंड्स और अग्रणी संस्थागत निवेशकों की भागीदारी के साथ, हमें पूंजी के ग्लोबल पूल तक अपनी पहुंच को गहरा करने पर गर्व है. सबसे बड़े प्राइवेट इंवेस्टमेंट-ग्रेड प्रोजेक्ट फाइनेंस निर्गमों में से एक को सुरक्षित करने की हमारी क्षमता वित्तीय अनुशासन, पूंजी दक्षता और लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”

भारत का पहला इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटेड प्राइवेट बॉन्ड इश्यू

यह एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भारत का पहला इन्वेस्टमेंट ग्रेड (आईजी) रेटेड प्राइवेट बॉन्ड निर्गम है. इस लेन-देन का नेतृत्व अपोलो-मैनेज्ड फंड्स द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख संस्थागत निवेशकों और बीमा कंपनियों के एक समूह की भागीदारी थी.

इसमें ब्लैकरॉक-मैनेज्ड फंड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड आदि शामिल थे, जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के अवसर और अदाणी एयरपोर्ट्स के ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म में वैश्विक विश्वास को रेखांकित करता है.

नेट जीरो और लॉन्ग-टर्म विजन की दिशा में कदम

एमआईएएल के स्थिर परिसंपत्ति आधार, नकदी प्रवाह और ऑपरेशनल एक्सीलेंस द्वारा समर्थित, नोटों को बीबीबी-/स्टेबल रेटिंग दिए जाने की उम्मीद है. एएएचएल ने कहा कि कंपनी आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार, डिजिटलीकरण और टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन में निरंतर निवेश के माध्यम से हवाई अड्डों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलने के लॉन्ग-टर्म विजन के लिए प्रतिबद्ध है.

यह ट्रांजैक्शन एमआईएएल के सस्टेनेबिलिटी एजेंडे को भी गति देगा, जो 2029 तक नेट जीरो उत्सर्जन प्राप्त करने के अपने लक्ष्य का समर्थन करेगा. एएएचएल को 2019 में अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी के रूप में शामिल किया गया था.

ये भी पढ़ें- घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई लंबी छलांग, Israel-Iran संघर्षविराम बना बड़ी वजह!

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago