बिजनेस

गौतम अदाणी ने छात्रों से कहा, ‘आप भारत के ग्लोबल एंबेसडर बनने की राह पर’

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को छात्रों से कहा कि भारत अब रनवे पर उड़ान भरने को तैयार है और आप भारत के ग्लोबल एंबेसडर बनने की राह पर हैं.  अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि वे पंख हैं जो भारत को ऊपर उठाएंगे.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि आप एक ऐसी पीढ़ी का हिस्सा हैं, जिसमें अपने से पहले की किसी भी पीढ़ी से ज्यादा संभावनाएं हैं. आप भारत को दुनिया के सामने ले जाएंगे और दुनिया को भारत लाएंगे. मेरे युवा मित्रों, इस नए भारत में, शिक्षा ही आपकी अलग पहचान बनाने का सबसे बड़ा आधार है.

सपने अमीरों का विशेषाधिकार नहीं हैं

गौतम अदाणी ने अपनी शिक्षा के शुरुआती दिनों के बारे में बताया और कहा कि जब मैंने यात्रा की शुरुआत की थी, तो न हमारे पास रोडमैप था और न ही कोई रिसोर्स और कनेक्शन थे.

गौतम अदाणी ने छात्रों से कहा कि मेरे पास बस एक सपना था, कुछ सार्थक बनाने का, कुछ ऐसा जो मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने में योगदान दे सके. मैं हर दिन इसका सपना देखता था और जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मैं कह सकता हूं कि सपने अमीरों का विशेषाधिकार नहीं हैं. वे उन लोगों का पुरस्कार हैं, जो विश्वास करने और अथक परिश्रम करने का साहस करते हैं.

सेवा करने की क्षमता से रहें लैस

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में अदाणी ग्रुप भारत का सबसे तेजी से बढ़ता कारोबारी ग्रुप है. देश में किसी अन्य कारोबारी ग्रुप के मुकाबले ज्यादा नए बिजनेस क्रिएट करने की क्षमता है. उन्होंने माता-पिता को सलाह दी कि वे अपने बच्चों को मजबूती, सहानुभूति और दूसरों की सेवा करने की क्षमता से लैस करें.

गौतम अदाणी ने कहा, “आपके बच्चों को सिर्फ आपकी दौलत ही नहीं मिलती, उन्हें आपके मूल्य भी मिलते हैं. उन्हें खोज करने, कुछ नया करने और सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करें, लेकिन उन्हें जड़ें भी दें ताकि वे कभी भी उस मिट्टी को न भूलें, जिससे वे आए हैं. उन्हें सिखाएं कि सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि के बारे में नहीं है.”


इसे भी पढ़ें- वैश्विक विकास में भारत की अगले कुछ सालों में 20 फीसदी की हिस्सेदारी होगी : WEF सीईओ


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

57 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago