silver-gold price today: बुलियन मार्केट में सोमवार को वो हुआ जो शायद पहले कभी नहीं देखा गया. वैश्विक और घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. बता दें कि पिछले कुछ ही दिनों के भीतर इन कीमती धातुओं के दाम जिस तेजी से नीचे आए हैं, वैसा पिछले 40 सालों में कभी नहीं देखा गया.
दरअसल 13 मार्च को जो सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5,200 डॉलर(gold rate today) पर था, वह 23 मार्च तक लुढ़क कर 4,354 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. वहीं भारतीय बाजार (MCX) में भी हाहाकार मचा हुआ है. अप्रैल डिलीवरी वाला सोना ₹7,115 टूटकर ₹1,37,377 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में तो सोना एक ही दिन में ₹5,950 सस्ता होकर ₹1,40,170 पर बिक रहा है.
आमतौर पर युद्ध के समय सोने के दाम बढ़ते हैं लेकिन मिडिल ईस्ट के तनाव के बावजूद इस बार कहानी उल्टी है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक(why gold price falling), डॉलर की मजबूती और वैश्विक स्तर पर ‘लिक्विडिटी क्राइसिस’ (नकदी संकट) ने सोने पर दबाव बना दिया है. बाजार में चर्चा है कि कुछ देश अपने सोने के भंडार (Gold Reserves) बेच रहे हैं ताकि नकदी जुटा सकें. सैक्सो बैंक के ओले हेन्सन के अनुसार, ऊंचे ‘रियल यील्ड्स’ ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का आकर्षण कम कर दिया है जिससे बड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है.
सोने के साथ-साथ चांदी ने भी गोता लगाया है. दिल्ली में चांदी ₹15,000 सस्ती होकर ₹2,30,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई है. MCX पर चांदी के वायदा भाव में 6% यानी करीब ₹13,606 की भारी कटौती देखी गई. निवेशकों के लिए यह स्थिति चौंकाने वाली है क्योंकि चांदी को औद्योगिक मांग के कारण स्थिर माना जाता था, लेकिन मौजूदा आर्थिक अनिश्चितता ने इसे भी अपनी चपेट में ले लिया है.
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह ‘लूट लो’ वाला मौका हो सकता है. फिलिप नोवा की एनालिस्ट प्रियंका सचदेवा के मुताबिक, कीमतों में यह ‘करेक्शन’ खरीदारी का सुनहरा अवसर है. तकनीकी जानकारों का कहना है कि सोना अभी 4,154 डॉलर (200-दिन का मूविंग एवरेज) तक और गिर सकता है. अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने बनवाना चाहते हैं या लॉन्ग टर्म निवेश सोच रहे हैं, तो विशेषज्ञों की सलाह है कि सारा पैसा एक साथ न लगाकर ‘टुकड़ों में’ खरीदारी शुरू कर दें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…