बिजनेस

GST Rate Cut: जीएसटी सुधार से दवाइयों के किफायती होने के साथ फार्मा इंडस्ट्री को भी मिलेगा बूस्ट, रोगियों के खर्च में आएगी कमी

GST Rate Cut: वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार से न केवल दवाइयां किफायती हो जाएंगी, बल्कि इससे देश के फार्मा मार्केट को भी बड़ा बूस्ट मिलेगा. यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त में फार्मा सेक्टर ने 8.7 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि दर्ज की. आने वाले समय में इस क्षेत्र में मूल्य निर्धारण, पहुंच और रोगियों की संख्या में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा.

ईवाई इंडिया के टैक्स पार्टनर सुरेश नायर ने कहा, “फार्मा क्षेत्र में जीएसटी परिषद द्वारा किया गया कर सुधार स्वास्थ्य सेवा के लिए परिवर्तनकारी है.”

सुरेश नायर ने कहा, “सभी दवाओं पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने और 36 महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाओं पर शून्य दर देने से, रोगियों के खर्च में काफी कमी आएगी और आवश्यक उपचारों तक उनकी पहुंच में सुधार होगा.”

इस महीने की शुरुआत में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में सरकार ने अप्रत्यक्ष कर ढांचे को युक्तिसंगत बनाते हुए मौजूदा चार स्लैब को घटाकर (GST Rate Cut) दो (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) कर दिया है, जबकि 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दरें समाप्त कर दी गई हैं.

33 केंसर और दुर्लभ दवाइयों पर जीएसटी जीरो किया गया

सरकार ने 33 केंसर और दुर्लभ दवाइयों पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर जीरो कर दिया गया है. इस कदम से मरीजों पर लागत का बोझ कम होने और उच्च मूल्य वाली चिकित्साओं, विशेषकर ऑन्कोलॉजी और दुर्लभ रोगों के इलाज की मांग में वृद्धि होने की उम्मीद है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि सनोफी, नोवार्टिस, जॉनसन एंड जॉनसन, टेकेडा, जीएसके, एमजेन, बायर और बोह्रिंजर इंगेलहाइम की कैंसर-रोधी और दुर्लभ रोगों की चिकित्सा भी सस्ती हो जाएगी, जिससे मरीजों के लिए उनकी पहुंच में सुधार होगा.

जीएसटी दरों में बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे. इसके साथ, उद्योग द्वारा मूल्य निर्धारण रणनीतियों को पुनर्गणित करने, पहुंच कार्यक्रमों का विस्तार करने और नए बाजार सेगमेंट की खोज करने की उम्मीद है.


ये भी पढ़ें: 1 लाख कर्मचारियों की क्षमता वाली भारत की सबसे बड़ी फैक्ट्री से iPhone 17 लॉन्च, 90 प्रतिशत महिला कर्मचारी करती है काम


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सपा का ‘जन-मन’ मायावती को लगा ‘धन-मन’, बोलीं- थोथा चना बाजे घना

Mayawati On SP Manifesto: समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का घोषणापत्र' जारी होते ही मायावती ने…

58 seconds ago

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं…’ अचानक योगी-योगी करने लगे संजय राउत, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…

15 minutes ago

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

19 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

1 hour ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

1 hour ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago