Bharat Express DD Free Dish

GST rate cut

GST Collection November 2025: सोमवार (1 दिसंबरj) को  सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुड्स सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन नवंबर में बढ़कर 1,70,276 करोड़ रुपए रहा है.

GST 2.0 सुधार और मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते बीते महीने अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. टीवीएस मोटर ने बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है.

वित्त मंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के बयान का हवाला दिया, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि इस वर्ष दिवाली की बिक्री में 5.4 लाख करोड़ रुपए वस्तुओं की बिक्री और 65,000 करोड़ रुपए सेवाओं की बिक्री शामिल हैं.

जीएसटी सुधार (GST 2.0) लागू होने के बाद देश की दिग्गज फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी पारले के उत्पादों के कम एमआरपी और ज्यादा वजन वाले नए पैकेट दिसंबर तक बाजार में आ जाएंगे.

देश में GST दरों में कटौती से ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, घरेलू सामान और पारंपरिक उत्पाद सस्ते हुए हैं. इससे किसानों, कारीगरों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है.

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नागरिक देवो भव हमारा मंत्र है. पिछले 11 वर्षों में हमारे प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. देश में एक नया मिडिल क्लास तैयार हुआ है.

जीएसटी सुधार के तहत टैक्स सिस्टम को सरल बनाने से देश में व्यापार करना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा और इससे मांग को बढ़ेगी, जिससे जीडीपी में करीब 20 लाख करोड़ रुपए का इजाफा होगा.

कल से लागू होने वाले जीएसटी सुधार के तहत रोजमर्रा के जरूरी सामान सस्ते होंगे. मदर डेयरी और अमूल ने अपने उत्पादों की नई रेट लिस्ट जारी की है, जिससे दूध, घी, पनीर और आइसक्रीम की कीमतों में कटौती होगी.

अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की मार्केटिंग करने वाले GCMMF (गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन) ने यह स्पष्ट किया कि घी, मक्खन, आइसक्रीम, बेकरी और फ्रोजन स्नैक्स सहित लगभग 700 उत्पादों की कीमतों में कमी की गई है.

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने भी रिपोर्ट में कहा है कि उद्योगों की सक्रिय रणनीतियां, ट्रेड रिरूटिंग और भौगोलिक विविधीकरण भारत को टैरिफ के झटके से उबरने में मदद कर सकते हैं.