बिजनेस

भारत में बढ़ी रसोई गैस की खपत, 31.3 MMT के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा घरेलू LPG उपयोग

देश में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ते कदमों का बड़ा असर अब आकंड़ों में भी दिखने लगा है. पिछले कई सालों के आंकड़ों में घरेलू रसोई गैस (LPG) में बढ़ोतरी देखी गई है. पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, घरेलू रसोई गैस (LPG) की खपत साल 2024-25 में बढ़कर 31.3 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

दो दशक में सबसे बड़ा रिकॉर्ड

घरेलू रसोई गैस (LPG) की खपत साल 2004-05 में 10.2 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) और 2013-14 में 16.3 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) थी. यानी पिछले दो दशकों में LPG उपयोग में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

विशेषज्ञों का मानना है कि LPG की बढ़ती रीफिलिंग, मजबूत सप्लाई चेन और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की तेज रफ्तार की वजह से यह उछाल देखने को मिला है. सरकार की विभिन्न योजनाओं और जागरूकता अभियानों के चलते घर-घर में साफ और सुरक्षित कुकिंग फ्यूल का इस्तेमाल बढ़ृ गया है. जिसके कारण यह रिकॉर्ड स्तर आंकड़ा देखने को मिला है.

LPG से जीवनशैली में वृद्धि

घरेलू रसोई गैस (LPG) की खपत के आंकड़े बताते हैं कि भारत अब घरेलू रसोई में पारंपरिक ईंधन की जगह तेजी से LPG को अपना रहा है साथ ही इस पर निर्भरता भी बढ़ रही है. जिससे महिलाओं की सेहत, घरों की स्वच्छता और समग्र जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने गीता जयंती पर दी शुभकामनाएं, कहा- ‘गीता के दिव्य श्लोक हर पीढ़ी को निष्काम कर्म के लिए प्रेरित करेंगे’

LPG को अपनाने से नवीनकरण और आधुनिकता का नया भारत भी नजर आ रहा है, जिसके चलते हम पूरे विश्व में एक व्यापक पहचान बनाने में कामयाब होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 minute ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

31 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

33 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

33 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

1 hour ago