भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या
India Tourism Boom: भारत लगातार विदेशी पर्यटकों के दिलों में बस रहा है. सरकार ने संसद में आंकड़े दिए हैं जिससे लोगों को दिल खुश हो रहा है. केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि वर्ष 2024 में भारत में 99 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आए है. वहीं 3 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिक विदेश यात्रा पर गए. केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि वर्ष 2024 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 99,51,722 थी, जो 2023 में 95,20,928 और 2022 में 64,37,467 थी.
विदेशी पर्यटकों के आगमन में संयुक्त राज्य अमेरिका शीर्ष पर रहा, जिसमें 18,04,586 पर्यटक आए. इसके बाद बांग्लादेश से 17,50,165 पर्यटक और तीसरे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम से 10,22,587 पर्यटक आए. सरकार ने यह भी बताया कि 2024 में 77 लाख से अधिक भारतीय नागरिक संयुक्त अरब अमीरात का दौरा किया, जबकि 34,23,711 भारतीय नागरिक सऊदी अरब और 21,43,909 भारतीय नागरिक अमेरिका की यात्रा पर गए.
ये भी पढें: लो जी! मिल गई 95% की छूट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ऐलान; जानें किसे होगा लाभ?
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में भारत की अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन क्षमता और आर्थिक विकास में इसके योगदान को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारत सरकार आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और वैश्विक छवि को मजबूत करने में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की क्षमता को स्वीकार करती है. इसके लिए सरकार प्रमुख विदेशी पर्यटन व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों में भागीदारी का समर्थन कर रही है, पर्यटन रोड शो आयोजित कर रही है और बी2बी बैठकें आयोजित कर रही है.
ये भी पढ़ें: Escorts Kubota ने तैयार किया ‘गेम चेंजर’ प्लान, अब Sonalika को देगी कड़ी टक्कर
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि द्विपक्षीय व्यवस्थाओं के जरिए अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाया गया है, जिससे विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने (India Tourism Boom) में मदद मिल रही है. सरकार की इन पहलों से भारत की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. लगातार हवाई संपर्क के कारण विदेशों का भारत आना आसान हुआ है.
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…