देश

कभी थे विरोधी अब बन गए पीएम मोदी के मुरीद! किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने की पीएम मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा?

Gurnam Singh Chadhuni: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले की कड़ी निंदा की है और इसे बेहद निंदनीय करार दिया.

किसान नेता ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की सराहना की है, जिसमें प्रधानमंत्री ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मेरे देश के पशुपालकों के लिए भारत है तैयार

पीएम मोदी ने कहा था कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा, और मैं जानता हूं व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. मेरे देश के किसानों के लिए, मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशुपालकों के लिए आज भारत तैयार है. किसानों की आय बढ़ाना, खेती पर खर्च कम करना, आय के नए स्रोत बनाना, इन लक्ष्यों पर हम लगातार काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी हैं तारीफ के पात्र

किसान नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से किसानों के संबंध में रुख अपनाया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है. हम यह मानते हैं कि अमेरिका के खिलाफ पीएम मोदी को और भी कड़ा रुख अपनाना चाहिए, जिससे ट्रंप को संदेश जाए कि भारत झुकने वाला नहीं है. पीएम मोदी जो भी फैसला करेंगे, हम उनके साथ हैं.

ये भी पढ़ें- चाईबासा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के तीन बंकर किये ध्वस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

अमेरिका को मोदी जी सिखाएं सबक- चढूनी

किसान नेता ने भारत में रहने वाले लोगों से इस दौरान एक खास अपील करते हुए कहा कि अमेरिका को सबक सिखाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर अमेरिकी कंपनियों से सामान खरीदना बंद करना पड़ेगा. जब हम उनके सामानों का बहिष्कार करेंगे तो अमेरिका को कड़ा संदेश जाएगा.

बता दें कि अमेरिका, व्यापार वार्ता की शुरुआत से ही भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र में प्रवेश करने की मांग कर रहा है. भारत ने अमेरिका को पहले ही स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि वह कृषि और डेयरी सेक्टर के लिए कोई समझौता नहीं करेगा. पीएम मोदी के किसानों के हित में आए बयान का किसानों की ओर से समर्थन किया गया है.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

30 seconds ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago