बिजनेस

जनवरी-फरवरी में स्टार्टअप के लिए प्राइवेट इक्विटी-वेंचर कैपिटल निवेश में जोरदार उछाल, फंडिग 1 अरब डॉलर पार

रिसर्च फर्म वेंचर इंटेलिजेंस के एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ग्रोथ-पीई स्टेज की कंपनियों में इस साल के पहले दो महीनों में प्राइवेट इक्विटी-वेंचर कैपिटल (पीई-वीसी) निवेश लगभग 1.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. रिसर्च फर्म वेंचर इंटेलिजेंस के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल (वर्ष 2024) की इसी अवधि के दौरान 594 मिलियन डॉलर के मुकाबले यह एक शानदार वृद्धि है. पीई निवेश में रियल एस्टेट क्षेत्र के निवेश शामिल नहीं हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, “स्थापित स्टार्टअप और बड़े समूहों द्वारा बनाई गई कंपनियों में प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल निवेश बढ़ा है. ये कंपनियाँ विकास के लिए इन निवेशकों से पैसा ले रही हैं.” ग्रोथ-पीई सेगमेंट में कंपनियों में 2 करोड़ डॉलर से अधिक के ‘सीड टू सीरीज डी’ निवेश शामिल हैं.

जनवरी में स्टार्टअप्स फंडिंग लैंडस्केप 883.2 मिलियन डॉलर

एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में भारत में स्टार्टअप्स के लिए वेंचर कैपिटल (वीसी) फंडिंग लैंडस्केप सालाना आधार पर 69.7 प्रतिशत बढ़कर मूल्य के हिसाब से 883.2 मिलियन डॉलर हो गया. स्टार्टअप्स के लिए डील वॉल्यूम भी जनवरी 2024 में 93 से बढ़कर इस साल जनवरी में 131 हो गया, यह जानकारी एक प्रमुख डेटा और एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबलडेटा ने दी.

एक विश्लेषण से यह भी पता चला कि जनवरी 2025 के दौरान वैश्विक स्तर पर घोषित कुल वीसी डील में भारत की हिस्सेदारी 9.9 प्रतिशत थी, जबकि वैल्यू के हिसाब से देश की हिस्सेदारी 3.6 प्रतिशत थी. ग्लोबलडेटा के प्रमुख विश्लेषक ऑरोज्योति बोस ने कहा कि यह वृद्धि दर्शाती है कि भारत के स्टार्टअप न केवल अधिक संख्या में वीसी डील आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि बड़ी मात्रा में पूंजी भी हासिल कर रहे हैं, जो बाजार में निवेशकों के बेहतर विश्वास को दर्शाता है.

इसके अलावा, डील वॉल्यूम और वैल्यू दोनों के मामले में भारत वीसी फंडिंग एक्टिविटी के लिए वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच बाजारों में बना हुआ है. IBF के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2024 तक भारत में वेंचर कैपिटल एक्टिविटी 888 सौदों के माध्यम से 16.77 अरब डॉलर तक बढ़ गई है, जो 2023 की इसी अवधि की तुलना में मूल्य में 14.1 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि और सौदों की संख्या में 21.8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

40 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago