बिजनेस

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 74,600 अंक से ऊपर, Nifty भी बढ़त के साथ पहुंचा 48,685

Share Market News: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में मीडिया और ऑटो सेक्टर में खरीदारी दर्ज की गई. सुबह करीब 9.36 बजे सेंसेक्स (Sensex) 192.68 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,647.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी (Nifty) 33.85 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 22,587.20 पर था.

निफ्टी बैंक 33.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,685.65 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 324.70 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के बाद 49,688.40 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95.10 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के बाद 15,382.20 पर था.

इस बीच, सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, जोमैटो, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स रहे. जबकि, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, पावरग्रिड, सन फार्मा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन टॉप लूजर्स रहे.

कल 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए

विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी ने निचले स्तर को ब्रेक किया और इसके नीचे बंद हुआ. साथ ही निफ्टी सपोर्ट लाइन से नीचे बंद हुआ. सपोर्ट लेवल टूटने के बाद मंदी का रुख नीचे की ओर गति पकड़ सकता है. पीएल कैपिटल के प्रमुख सलाहकार विक्रम कासट ने कहा, “नीचे की ओर झुके चैनल का लोअर एंड 22,100 स्तर पर है. 22,820 एक महत्वपूर्ण प्रतिरोध स्तर होने के साथ-साथ ट्रेंड रिवर्सल भी होगा.”

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 0.08 प्रतिशत चढ़कर 43,461.21 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.50 प्रतिशत गिरकर 5,983.25 पर और नैस्डैक 1.21 प्रतिशत गिरकर 19,286.93 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में, सोल, चीन, बैंकॉक, जापान, जकार्ता और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने अपनी बिकवाली जारी रखी और 24 फरवरी को 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इस बीच, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी खरीददारी जारी रखते हुए उसी दिन 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा, “मौजूदा बाजार की गतिशीलता को देखते हुए, व्यापारियों को सावधानी बरतने और नए सौदे शुरू करने से पहले क्रिटिकल लेवल पर प्राइस एक्शन के कन्फर्मेशन का इंतजार करने की सलाह दी जाती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago