सांकेतिक फोटो.
ओडिशा के कई शहरों में मंगलवार (25 फरवरी) सुबह लोगों ने भकूंप के झटके महसूस किए. झटका इतना जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सुबह करीब 6:10 बजे पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.55 डिग्री पूर्व पर था. ओडिशा के अलावा, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए.
भूकंप के बाद लोग दहशत में हैं. हालांकि इस झटके से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.
नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी पर दर्ज जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पुरी से 286 किमी और बरहामपुर से 394 किमी दूर था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई और इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था. यह झटके सुबह 6:10 बजे आए, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में थे. इससे पहले 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई. भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा बताया गया था.
इससे पहले 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप आया था, जिसका केंद्र दिल्ली रहा था. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वह दहशत में आ गए थे. जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…