बिजनेस

भारत का Auto Sector तेज गति से बढ़ने को तैयार, ‘Make In India’ से कंपनियों को मिल रही मदद : इंडस्ट्री

भारत का ऑटो सेक्टर आने वाले समय में तेज गति से बढ़ेगा और सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘मेक इन इंडिया’ पहल से कंपनियों को स्थानीय स्तर पर अधिक वाहनों का उत्पादन करने के साथ निर्यात करने में भी मदद मिल रही है. यह जानकारी इंडस्ट्री लीडर्स ने शनिवार को दी.

सही दिशा में जा रहा ऑटो क्षेत्र- गौरव गुप्ता

राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मुख्य विकास अधिकारी, गौरव गुप्ता ने कहा कि ऑटो क्षेत्र का देश की मैन्युफैक्चरिंग सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ऑटो क्षेत्र सही दिशा में जा रहा है और भविष्य काफी अच्छा है.

“सरकार की नीतियां इंडस्ट्री के लिए मददगार”

गुप्ता ने आगे कहा कि यह समय मेक इन इंडिया का है और दुनिया को अधिक वाहन निर्यात करने का है. सरकार की नीतियां इंडस्ट्री के लिए काफी सहायक हैं. उन्होंने आगे कहा कि जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ईवी मैन्युफैक्चरिंग में उतरने वाली देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है.

गुप्ता ने बताया, “हमने जनवरी 2020 में अपनी पहली ईवी एमजी जेडएस ईवी को लॉन्च किया था. हम अपने उत्पादों में लाइफटाइम बैटरी बायबैक दे रहे हैं. हमारी 70 प्रतिशत बिक्री ईवी से होती है. हम इसी श्रेणी में और भी उत्पाद ला रहे हैं.”

आईएएनएस से बात करते हुए किआ इंडिया के सीनियर वीपी, सेल्स और मार्केटिंग, हरदीप सिंह बरार ने कहा कि वे जितना संभव हो सके, उतने अधिक वाहन बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- फाइनेंशियल ईयर-2025 की तीसरी तिमाही में फिर तेज हो सकती है भारत की आर्थिक वृद्धि: RBI

बरार ने कहा, “इस साल, हम भारत में निर्मित पहली ईवी लेकर आ रहे हैं. किआ इंडिया ने 80 प्रतिशत से अधिक स्थानीयकरण स्तर हासिल कर लिया है. अब हम ईवी के मोर्चे पर और अधिक स्थानीयकरण करने की कोशिश कर रहे हैं.”

तीन जगहों पर चल रहा एक्सपो

यह एक्सपो तीन स्थानों भारत मंडपम, नई दिल्ली, यशोभूमि, द्वारका और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 17-22 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है.

‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ का विषय “सीमाओं से परे: भविष्य की ऑटोमोटिव वैल्यू चेन का सह-निर्माण” है. इस विजन का उद्देश्य ऑटोमोटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देना है, जो टिकाऊ और अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति पर जोर देता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

3 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

20 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

36 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago