बिजनेस

भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात पहली तिमाही में 47 फीसदी बढ़ा, इन देशों को किया गया सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान अमेरिका, यूएई और चीन भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) क्षेत्र के लिए शीर्ष तीन निर्यात गंतव्य बनकर उभरे हैं. नीदरलैंड और जर्मनी देश के इलेक्ट्रॉनिक निर्यात के लिए अन्य प्रमुख निर्यात गंतव्य हैं.

Electronics निर्यात 47 फीसदी बढ़ा

आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान निर्यात 47% बढ़कर 12.41 अरब डॉलर हो गया. एक अधिकारी ने कहा, “यह भौगोलिक विस्तार वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) आपूर्ति श्रृंखला में भारत के बढ़ते एकीकरण को दर्शाता है तथा एशिया में एक विश्वसनीय वैकल्पिक विनिर्माण केंद्र के रूप में देश के उभरने को रेखांकित करता है.”

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना हुआ है, जिसकी हिस्सेदारी 60.17% है, इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (8.09%), चीन (3.88%), नीदरलैंड (2.68%), और जर्मनी (2.09%) का स्थान है. आंकड़ों से यह भी पता चला है कि भारत के रेडीमेड गारमेंट्स (आरएमजी) के लिए अमेरिका प्रमुख निर्यात गंतव्य बना हुआ है. कुल शिपमेंट में इसकी हिस्सेदारी 34.11% है. अमेरिका के बाद यूके (8.81%), यूएई (7.85%), जर्मनी (5.51%) और स्पेन (5.29%) का स्थान है.

इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के दौरान सभी वस्त्रों के आरएमजी का निर्यात बढ़कर 4.19 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 3.85 बिलियन डॉलर था.

अधिकारी ने कहा, “ये आंकड़े वैश्विक परिधान बाजार में भारत की निरंतर प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाते हैं, जिसे इसके कुशल विनिर्माण आधार, विविध उत्पाद पेशकशों और गुणवत्ता एवं अनुपालन के लिए बढ़ती प्रतिष्ठा का समर्थन प्राप्त है.”

भारत का आरएमजी क्षेत्र, जो कपड़ा उद्योग का एक प्रमुख स्तंभ है, ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान 10.03% की वृद्धि दर्ज करते हुए 15.99 बिलियन डॉलर का कारोबार किया, जबकि वित्त वर्ष 2024 में यह 14.53 बिलियन डॉलर था.

इसी प्रकार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान समुद्री निर्यात 19.45% बढ़कर 1.95 बिलियन डॉलर हो गया. 2024-25 में ये निर्यात 45% की मामूली वृद्धि के साथ 7.41 बिलियन डॉलर हो गया. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान इन निर्यातों में सुधार का श्रेय मुख्य रूप से अमेरिका जैसे प्रमुख बाजारों से मजबूत मांग को दिया जाता है, जो 37.63% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा आयातक बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- भारत का ऑटोमोबाइल निर्यात अप्रैल-जून तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़ा

इसके बाद चीन (17.26%), वियतनाम (6.63%), जापान (4.47%), और बेल्जियम (3.57%) का स्थान रहा. उत्पाद पेशकश में विविधता, बेहतर कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स और अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों का अनुपालन वैश्विक समुद्री खाद्य बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को बनाए रखने में सहायक रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक (Electronics) सामान, आरएमजी और समुद्री उत्पादों में भारत के निर्यात प्रदर्शन पर करीब से नजर डालने से एक सामान्य सूत्र का पता चलता है – परिपक्व, उच्च मूल्य वाले बाजारों पर मजबूत निर्भरता. अधिकारी ने कहा, “अमेरिका लगातार तीनों क्षेत्रों में अग्रणी गंतव्य के रूप में उभर रहा है, जो भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापार साझेदार के रूप में उसकी स्थिति को रेखांकित करता है.”

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

35 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

36 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago