बिजनेस

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे हफ्ते बढ़कर पहुंचा 677.84 बिलियन डॉलर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11 अप्रैल को समाप्त हुए हफ्ते में 1.57 बिलियन डॉलर बढ़कर 677.84 बिलियन डॉलर हो गया है. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में दी गई. यह लगातार छठवां हफ्ता है, जब विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़त देखी गई है. इससे पहले 4 अप्रैल को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 10.8 बिलियन डॉलर बढ़कर 676.3 बिलियन डॉलर हो गया है.

समीक्षा अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख घटकों में से एक विदेशी मुद्रा आस्तियों की वैल्यू 892 मिलियन डॉलर बढ़कर 574.98 बिलियन डॉलर हो गईं. विदेशी मुद्रा आस्तियों में अमेरिकी डॉलर के साथ यूरो, पाउंड और येन को भी शामिल किया जाता है.

गोल्ड की वैल्यू बढ़कर 79.99 बिलियन पहुंची

विदेशी मुद्रा भंडार के एक अन्य अहम घटक गोल्ड की वैल्यू 638 मिलियन डॉलर बढ़कर 79.99 बिलियन डॉलर हो गई है. हफ्ते के दौरान, वैश्विक अनिश्चितता के चलते गोल्ड को बड़ी मात्रा में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों की ओर से खरीदा गया है. आरबीआई ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) की वैल्यू 6 मिलियन डॉलर घटकर 18.356 बिलियन डॉलर रह गई है.

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की रिजर्व पॉजिशन की वैल्यू 43 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.5 बिलियन डॉलर हो गई है. बीते वर्ष सितंबर में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर ऑल-टाइम हाई 704.885 अरब डॉलर पर पहुंच गया था.

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूती मिलती है जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है. विदेशी मुद्रा भंडार में हाल ही में हुई वृद्धि के कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी देखी गई है. फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपये 85.39 पर है, जो कि फरवरी में 88 के करीब था. मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार से केंद्रीय बैंक को डॉलर के मुकाबले स्थिर रखने में मदद मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago