आस्था

20 April यानी कल से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बन रहे योग

Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज गति से चलते हैं. ये एक राशि में लगभग ढाई दिन तक रहते हैं. इस कारण चंद्रमा की अक्सर किसी न किसी ग्रह के साथ युति बनती रहती है. यही युतियां कई बार विशेष राजयोगों का निर्माण करती हैं. इन दिनों चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं, लेकिन 20 अप्रैल की शाम 6:04 बजे वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

जैसे ही चंद्रमा मकर राशि में आएंगे, वृषभ राशि में स्थित गुरु की दृष्टि उन पर पड़ेगी. इससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना गया है. इसका प्रभाव जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक होता है. खासकर शिक्षा, करियर, आय और सम्मान में वृद्धि के योग बनते हैं. आइए जानते हैं कि इस बार मकर राशि में बन रहा गजकेसरी योग किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)

  • मकर राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत लाभकारी रहेगा.
  • चंद्रमा लग्न भाव में होंगे और गुरु की दृष्टि से गजकेसरी योग बन रहा है.
  • पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है.
  • बुद्धिमत्ता और निर्णय क्षमता में सुधार होगा.
  • नौकरी में प्रमोशन या बोनस मिलने के संकेत हैं.
  • आय के नए स्रोत बन सकते हैं.
  • घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.
  • पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी.
  • हालांकि, धन संबंधित मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • वृश्चिक राशि के लिए भी यह योग बेहद शुभ रहने वाला है.
  • आकस्मिक धन लाभ के योग हैं.
  • आय में स्थिरता और वृद्धि दोनों देखने को मिलेगी.
  • अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, जो आगे बढ़ने में मदद करेगा.
  • व्यापार करने वालों को विशेष फायदा हो सकता है.
  • सेहत भी अच्छी रहेगी.
  • निवेश के लिए यह समय अच्छा है, भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
  • करियर में स्थिरता बनी रहेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

  • कुंभ राशि वालों के लिए भी गजकेसरी योग बहुत लकी साबित हो सकता है.
  • भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.
  • माता-पिता का सहयोग मिलेगा.
  • लगन और मेहनत का फल मिलेगा.
  • कार्यस्थल पर प्रशंसा और तरक्की दोनों मिल सकती हैं.
  • आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
  • घर की मरम्मत या संपत्ति में निवेश संभव है.
  • पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा.

Akshaya Tritiya 2025 का विशेष संयोग

इस वर्ष अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग बन रहे हैं. जैसे – गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग आदि. इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है. इस दिन सोना-चांदी या अन्य कीमती चीजें खरीदना बहुत शुभ माना गया है. इस शुभ अवसर पर 12 राशियों को किसी न किसी रूप में लाभ मिलेगा, लेकिन मकर, वृश्चिक और कुंभ राशियों के लिए यह समय विशेष फलदायक रहेगा.

ये भी पढ़ें: दिल्‍ली आए श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज, डिप्‍टी CM ने किया स्‍वागत

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

25 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

51 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago