बिजनेस

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा, गोल्ड रिजर्व में भी हुआ इजाफा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी को समाप्त हुए हफ्ते में 1.05 अरब डॉलर बढ़कर 630.607 अरब डॉलर हो गया है. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई.

पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.574 अरब डॉलर बढ़कर 629.557 अरब डॉलर हो गया था.

केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व 1.1242 अरब डॉलर बढ़कर 70.893 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) 29 मिलियन डॉलर बढ़कर 17.889 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं. हालांकि, इस दौरान देश की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रिजर्व पोजीशन 14 मिलियन डॉलर गिरकर 4.141 अरब डॉलर पर आ गई है.

पिछले साल सितंबर में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने नवंबर 2024 में 8 टन सोना खरीदा है. आरबीआई के अलावा दुनिया के अन्य केंद्रीय बैंकों ने इस दौरान सामूहिक रूप से 53 टन गोल्ड खरीदा है.

आरबीआई अन्य केंद्रीय बैंकों की तरह ही सुरक्षित संपत्ति समझी जाने वाली गोल्ड में निवेश कर रहा है. गोल्ड को अधिक मात्रा में खरीदने की वजह महंगाई के खिलाफ हेजिंग करना और विदेशी मुद्रा के जोखिम को कम करना है. विशेषकर ऐसे समय जब दुनिया में अस्थिरता बढ़ रही हो.

आरबीआई रुपये में अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करता है. जब भी डॉलर के मुकाबले रुपये पर दबाव देखने को मिलता है तो आरबीआई मार्केट में डॉलर बेचकर रुपये की स्थिति मजबूत करता है.

इसके अलावा सेंट्रल बैंक ने वित्तीय बाजारों के व्यापार और निपटान समय की व्यापक समीक्षा करने के लिए नौ सदस्यीय कार्य समूह का गठन किया है.


ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए आयकर विधेयक को मंजूरी दी, कानून पहले से और सरल होगा


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago