बिजनेस

Indigo की Air India को पछाड़ने की तैयारी, 500 जेट खरीदने का करने जा रहा सौदा

Indigo buying 500 planes: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन्स Indigo ने एयरबस से 500 जेट खरीदने का ऐलान किया है.खबर है कि ये डील लगभग $50 अरब की हो सकती है. आपको बता दें कि अगर ये डील कंफर्म हो जाती है तो ये एविएशन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील होगी. इससे पहले टाटा ग्रुप ( TATA GROUP )  की Air India ने 470 विमानों को खरीदने का ऐलान करके पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया था. जिसके बाद इंडिगो ने भी विमानों को खरीदने के लिए बातचीत होने की बात सार्वजनिक रुप से कही थी.

इंडिगो की इस सौदे के लिए एयरबस  (Airbus ) और बोइंग दोनों से बात चल रही थी. अब रायटर्स की मानें तो इंडिगो विमान बनाने वाली यूरोप की कंपनी एयरबस से नैरो बॉडी के करीब 500 विमान खरीदने वाली है ये विमान ए-320 फैमिली के विमान होंगे. जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस डील के 50 अरब डॉलर के करीब होने की उम्मीद है लेकिन एविएशन इंडस्ट्री ( Aviation Industry )   में इस तरह की बल्क डील पर डिस्काउंट भी मिलता है, लेकिन ये डिस्काउंट कितना होगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ फिर भी इंडिगो को अच्छी डील मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- देश का मुद्रा भंडार एक महीने के निचले स्तर पर, जानें RBI के खजाने का हाल

वाइड बॉडी विमान खरीदने की भी हो रही तैयारी-

खबर ये भी है कि एयरबस और अमेरिकी कंपनी बोइंग (Boeing) इंडिगो को 25 वाइड-बॉडी विमान बेचने के लिए अलग से बातचीत कर रहे. एयरबस ने ए330नियो और बोइंग ने 787 विमान ऑफर किए हैं. हालांकि किसी भी पार्टी ने अभी तक सार्वजनिक रुप से इसके बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

आपको बता दें कि मार्च में पहली बार खबर आई थी इंडिगो (Indigo) अपने बेड़े में भारी संख्या में विमान शामिल करने को लेकर एयरबस और बोइंग दोनों से बातचीत कर रही है. यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इंडिगो भारतीय एविएशन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है. इंडिगो के पास कुल मार्केट शेयर का लगभग 56 फीसदी हिस्सा है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

6 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

20 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

34 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

36 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago