बिजनेस

IRDAI ने ACKO को दिखाई हरी झंडी, लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस का लाइसेंस को मंजूरी

ACKO In Life Insurance sector :  इरडा यानि Insurance Regulatory and Development Authority of India ने 25 मार्च को हुई बैंठक में 2 नई कंपनियों के लाइफ इंश्योरेंस लाइसेंस को मंजूरी दे दी . जिन दो कंपनियों के लाइसेंस को कंपनी ने हरी झंडी दिखाई उसमें Acko Life Insurance का नाम भी शामिल है. इसी के साथ अब हमारे देश में लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में काम करने वाली इंश्योरेंस कंपनियों की संख्या 25 हो गई है.

ये भी पढ़ें- PhonePe की Zestmoney के साथ डील रद्द, जानें पूरी खबर

बीते दस सालों से नहीं मिला था किसी को लाइसेंस –

आपको बता दें कि ये बीते दस सालों में पहली बार है जब इरडा ने किसी नई कंपनी को लाइफ इंस्योरेंस सेक्टर में प्रवेश के लिए हरी झंडी दिखाई है. इससे पहले 2011 में Edelweiss Tokio  को इस इंश्योरेंस सेग्मेंट में एंट्री दी गई थी. बताया तो ये बी जा रहा है कि इन कंपनियों के अलावा फिलहाल इरड़ा के पास 20 अलग- अलग क्षेत्रों के रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन भी है. जिस पर इरडा भविष्य में फैसला लेगा.

एको के अलावा जिस दूसरी कंपनी को लाइफ इंश्योरेंस का लाइसेंस मिला है उसका नाम क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण  (Credit Access Grameen)  है. क्रेडिट एक्सेस ग्रमीण लिमिटेड की बात करें तो ये वित्त (एनबीएफसी सहित) क्षेत्र की कंपनी है।. जिसकी स्थापना 1991 में हुई थी.ये ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को छोटी राशि के लोन उपलब्ध करवाती है. 8 राज्यों के 132 जिलों में इसका कारोबार फैला हुआ है। कंपनी की कुल 516 शाखाएं और 4,544 लोन ऑफिसर नियुक्त हैं. कंपनी ज्वांइट लाइबिलिटी ग्रुप मॉडल के तहत कर्ज देती है. इसका हेडऑफिस बैंग्लोर में है.

ये भी पढ़ें- GST चोरी करने वालों की खैर नहीं, आयकर और MCA का डेटा खंगालेगा विभाग

कार इंश्योरेंस सेक्टर मशहूर है एको- 

वहीं ACKO कार इंश्योरेंस सेक्टर का एक जाना पहचाना नाम है . अपने हाई सेटलमेंट नंबर और विस्त़ृत कवरेज और जल्दी से सेटलमेंट कराने के चलते कंपनी ने मार्केट में अपनी अच्छी पहचान बनाई है. कंपनी के पास फिलहाल 7.5 करोड़ का कस्टमर बेस है. जो इस सेक्टर के लिए काफी बड़ा नंबर है. अब देखने वाली बात ये होगी कि लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में कंपनी किस तरह का कमाल करती है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

38 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

55 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 hour ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago