अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) पर जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने बुलिश आउटलुक रखते हुए ‘बाय’ की रेटिंग दी है और 1,289 रुपए प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है. इसकी वजह कंपनी की मजबूत ग्रोथ पाइपलाइन , अच्छा कैशफ्लो और 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता को बढ़कर 50 गीगावाट का लक्ष्य शामिल है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी के इस विस्तार का अधिकतर हिस्सा गुजरात में मौजूद 30 गीगावाट के खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से आएगा. ब्रोकरेज ने आगे कहा कि कंपनी द्वारा 50 गीगावाट क्षमता का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पाना संभव है, क्योंकि अदाणी ग्रीन के एग्जीक्यूशन का इतिहास काफी मजबूत है और 2.5 लाख एकड़ में फैले इसके लैंड बैंक से इसे मजबूत सपोर्ट है. इसके अलावा अदाणी ग्रुप का ट्रांसमिशन बिजनेस भी इसे मजबूती प्रदान करता है.
रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजी को अपना रही है, जिसमें 5.2 मेगावाट की विंड टरबाइन भी शामिल हैं, जिससे दक्षता में इजाफा हो रहा है. इसके अलावा कंपनी की 81 प्रतिशत क्षमता 25 वर्ष की लंबी अवधि के पावर परचेसिंग एग्रीमेंट से बंधी हुई है, जिससे कंपनी को लंबे समय तक अच्छा कैश फ्लो मिलता रहेगा.
पिछले तीन वर्षों में, अदाणी ग्रीन की आय, ईबीआईटीडीए और कर के बाद मुनाफे में क्रमशः 30 प्रतिशत, 36 प्रतिशत और 57 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़त दर्ज की गई है. इसका ईबीआईटीडीए मार्जिन बढ़कर 79 प्रतिशत हो गया है और नेट डेट लेवल आय की तुलना में सुधरकर वित्त वर्ष 2025 में 7.4 गुना रह गया है.
ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 और वित्त वर्ष 2028 के बीच, कंपनी मजबूत वृद्धि दर्ज करती रहेगी, जिसमें आय में 29 प्रतिशत, ईबीआईटीडीए में 32 प्रतिशत और लाभ में 41 प्रतिशत की अपेक्षित चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ-साथ 83 प्रतिशत का और भी मजबूत ईबीआईटीडीए मार्जिन शामिल है.
ये भी पढें: क्रिसमस पर NMIA से पहली उड़ान: अदाणी ग्रुप की हिस्सेदारी से भारत के विकास को लगे ‘नए पंख’
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…