अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के प्रबंध निदेशक (MD) करण अदाणी ने अपने पिता और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के नेतृत्व, संघर्ष और उनके अदम्य साहस की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट साझा किया है.
करण अदाणी ने लिखा कि पिछले तीन वर्षों के असाधारण दबाव, गहन जांच और सार्वजनिक आलोचनाओं के बावजूद उन्होंने अपने पिता को बिना विचलित हुए देश निर्माण के अपने संकल्प पर केंद्रित रहते देखा है.
करण अदाणी ने अपने लिंक्डइन संदेश में लिखा:
“पिछले तीन वर्षों के असाधारण निरीक्षण, अनिश्चितताओं और भारी दबाव के दौर में मैंने अपने पिता को निरंतर आलोचनाओं व सार्वजनिक ध्यान का सामना करते देखा है. इसके बावजूद, मैंने उन्हें हमेशा उस बात पर ध्यान केंद्रित रखते देखा जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण थी—देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं और जिम्मेदारियों को लगातार पूरा करना.”
उन्होंने आगे लिखा कि जो कुछ भी उन्होंने इस कठिन दौर में देखा, वह केवल विपरीत परिस्थितियों से उबरने की क्षमता (Resilience) मात्र नहीं थी, बल्कि उससे भी कहीं अधिक गहरी भावना थी. यह उनके पिता का अटूट विश्वास (Conviction), अनुशासन, मजबूत चरित्र और राष्ट्र के निर्माण को जारी रखने की निस्वार्थ प्रतिबद्धता थी.
गौतम अदाणी के व्यक्तित्व को परिभाषित करते हुए उनके बेटे करण अदाणी ने लिखा:
“एक सच्चा निर्माता (Builder) केवल उन भौतिक ढांचों या इमारतों से नहीं पहचाना जाता जिन्हें वह बनाता है, बल्कि वह उस चरित्र की ताकत और मूल्यों से पहचाना जाता है जिसे वह इस पूरे सफर के दौरान प्रदर्शित करता है— और वही मेरे पिता, गौतम अदाणी हैं!”
करण अदाणी का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) और वहां की अदालतों द्वारा गौतम अदाणी और उनके परिवार से जुड़े मामलों में राहत मिलने की खबरें सामने आई हैं.
बिजनेस जगत और सोशल मीडिया पर करण अदाणी के इस पोस्ट की काफी सराहना की जा रही है. लोग इसे एक बेटे द्वारा अपने पिता के प्रति सम्मान, निष्ठा और भारतीय कॉरपोरेट जगत में विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने के उदाहरण के रूप में देख रहे हैं.
यह भी पढ़िए: Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पर्युषण पर्व से पहले परिवार के साथ महुडी जैन तीर्थ में की पूजा-अर्चना
Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत, पूजा और दान…
सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में रिसीवर आर. वेंकटरमणी से जिम्मेदारी जारी रखने…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत आज…
Kamada Ekadashi: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन ललिता और ललित की…
Papamochani Ekadashi: पापमोचनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. मेधावी ऋषि और अप्सरा मंजुघोषा की…
जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…