Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पर्युषण पर्व से पहले परिवार के साथ महुडी जैन तीर्थ में की पूजा-अर्चना

GAUTAM ADANI MAHUDI TEMPLE VISIT: पर्युषण महापर्व की शुरुआत से पहले अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने अपने परिवार के साथ गुजरात के प्रसिद्ध महुडी जैन मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

Edited by Sahil Singh

जैन समुदाय के सबसे पवित्र त्योहार ‘पर्युषण महापर्व’ से कुछ सप्ताह पहले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुजरात के गांधीनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध महुडी जैन मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी, बड़े बेटे करण अदाणी और बहू परिधि अदाणी भी मौजूद थीं.

अदाणी परिवार ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और देश की समृद्धि व लोक-कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा.

‘सेवा ही साधना है’ की जीवन दृष्टि

गौतम अदाणी के लिए यह धार्मिक यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि उनके जीवन मूल्य “सेवा ही साधना है” से जुड़ी हुई है. वह मानते हैं कि निस्वार्थ भाव से की गई समाज सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है.

अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से वह शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में देश भर में लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं. इससे पहले इस साल अक्षय तृतीया पर भी गौतम अदाणी और डॉ. प्रीति अदाणी ने उत्तरी गुजरात के तारांगा हिल्स स्थित श्री अजितनाथ भगवान श्वेतांबर जैन देरासर में दर्शन किए थे.

महुडी जैन तीर्थ का धार्मिक महत्व

महुडी (जिसे ऐतिहासिक रूप से मधुपुरी कहा जाता है) श्वेतांबर जैन समुदाय का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है. यहाँ जैन धर्म के सभी 24 तीर्थंकरों के मंदिरों के साथ-साथ श्री घंटाकर्ण महावीर का विशेष मंदिर भी है.

जैन परंपरा में घंटाकर्ण महावीर को रक्षक देव के रूप में पूजा जाता है, जिनके दर्शन से कठिन समय और बाधाओं को पार करने की शक्ति मिलती है.

8 सितंबर से शुरू हो रहा है पर्युषण पर्व

श्वेतांबर जैन परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण उत्सव ‘पर्युषण महापर्व’ 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक मनाया जाएगा. आत्म-शुद्धि, प्रार्थना और उपवास के इन आठ दिनों का समापन 15 सितंबर को ‘संवत्सरी’ यानी क्षमावाणी पर्व के साथ होगा. इस दिन लोग जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगते हैं और क्षमा प्रदान करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest