बिजनेस

महिंद्रा की बिक्री फरवरी में 15 प्रतिशत बढ़ी, ट्रैक्टर सेल्स में आया उछाल

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने शनिवार बताया कि कंपनी की कुल ऑटो बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 83,702 यूनिट्स (निर्यात सहित) रही है. कंपनी ने बताया कि बीते महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में 50,240 एसयूवी की बिक्री की है. इसमें 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं, निर्यात सहित कुल बिक्री 52,386 यूनिट्स रही है. घरेलू बाजार में कमर्शियल बिक्री 23,826 यूनिट्स पर रही है.

एमएंडएम के ऑटोमोटिव डिविजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि फरवरी में एसयूवी की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 50,420 यूनिट्स रही है. वहीं सभी प्रकार के वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 83,702 यूनिट्स रही है. यह मजबूत प्रदर्शन हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो के लिए बना सकारात्मक माहौल दिखाता है.

घरेलू स्तर पर ट्रैक्टर की बिक्री 23,880 यूनिट्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर की बिक्री में भी फरवरी में उछाल देखा गया है. फरवरी 2025 में घरेलू स्तर पर ट्रैक्टर की बिक्री 23,880 यूनिट्स रही है, जो कि फरवरी 2024 में 20,121 यूनिट्स थी. कंपनी ने फरवरी 2025 में 1,647 ट्रैक्टर का निर्यात किया है, जिसके कारण कुल ट्रैक्टर बिक्री 25,527 यूनिट्स रही है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 21,672 यूनिट्स थी.

महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष, हेमंत सिक्का ने कहा कि हमने फरवरी 2025 में घरेलू बाजार में 23,880 ट्रैक्टर की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है. इसकी वजह खरीफ की फसलों का अच्छा होना और रबी की फसलों के लिए आउटलुक सकारात्मक रहना है.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा एग्री क्रेडिट लिमिट में बढ़ोतरी किसानों की आय में बढ़ने में सहायक होगी. वहीं, बंपर रबी फसल से ट्रैक्टर की मांग मजबूत रहने की संभावना है. हमने 1,647 ट्रैक्टर का निर्यात किया है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 6 प्रतिशत अधिक है.


ये भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट ने पशुधन स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सस्ती दरों पर जेनेरिक पशु चिकित्सा दवाओं की आपूर्ति को दी मंजूरी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

23 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

36 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

1 hour ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

2 hours ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

2 hours ago