ऑटो कंपनी महिंद्रा की नई गाड़ी
Mahindra Thar Roxx: देश की जानी-पहचानी ऑटो कंपनी महिंद्रा ने एक नई गाड़ी ‘महिंद्रा थार रॉक्स’ लॉन्च की है, जिसकी कीमतें 12.99 लाख रुपये से शुरू हुई हैं. बेहतर सुविधाओं और नए मॉडल वाली इस गाड़ी की कीमतें 20.49 लाख रुपये तक जाती हैं.
महिंद्रा थार रॉक्स पांच दरवाज़ों वाली थार है. यह महिंद्रा थार के सबसे अच्छे मॉडलों में से एक बताई जा रही है. महिंद्रा थार की कीमत वैसे 11.35 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 17.60 लाख रुपये है.
कंपनी के मुताबिक, थार 19 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें थार एएक्स opt हार्ड टॉप डीजल रियर व्हील ड्राइव बेस मॉडल है और महिंद्रा थार earth एडिशन डीजल एटी टॉप मॉडल है. वहीं, 15 अगस्त, 2024 को लॉन्च की गई महिंद्रा थार रॉक्स की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 20.49 लाख रुपये तक जाती है.
इस एसयूवी की खासियतें:
यूट्यूब पर Shiva Mahindra के डीलर प्रिंसिपल अमित गर्ग ने इस मॉडल के बारे में एक वीडियो में विस्तार से बताया है. यहां वीडियो में आप डीलर प्रिंसिपल का रिव्यू देख सकते हैं. क्योंकि, ये माना जाता है कि एक गाडी जब सक्सेस होती है तो उसमें डीलर्स का बड़ा योगदान होता है.
महिंद्रा की सबसे चर्चित गाड़ियों में से एक है Mahindra Thar. बात ऑफ रोअडिंग की हो तो लोगों की जुबान पर सबसे पहला नाम Mahindra की Thar का ही आता है. लेकिन इस गाड़ी के शौक़ीन जैसे की रोड ट्रिप पर जाने वाले लोग और जो अधिकतर पहाड़ों में घूमते रहते हैं, जैसे कि कभी लेह तो कभी जम्मू कश्मीर, ऐसे लोगों की पहली पसंद होती है Thar. लेकिन इस गाड़ी में एक अपग्रेड जो हर एक Thar शौक़ीन चाहता था वो है इसमें 2 गेट की जगह 4 गेट मिल जाएं तो फिर इस गाड़ी का कोई जवाब ही नहीं.
परफॉर्मेंस और इंजन –
Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…
उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…
YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…
गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…
Sanjay Gaikwad: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक ने…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय…