देश

इस राज्‍य में अब हिंदी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, सीएम बोले- इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी ऐसे ही कराने पर विचार

Chhattisgarh News: आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी कराने का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने इंजीनियरिंग समेत अन्य विषयों की पढ़ाई हिंदी में कराने पर जल्द विचार करने की बात कही.

सीएम साय ने रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, “आज हमारी सरकार एक बड़ा फैसला ले रही है. हिंदी दिवस मनाने की सार्थकता तभी होगी जब हम शिक्षा के हर स्तर पर हिंदी को लागू करेंगे, हिंदी में कामकाज करेंगे. हमारी सरकार ने एमबीबीएस की पढ़ाई की व्यवस्था हिंदी में करने का निर्णय किया है.”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इंजीनियरिंग समेत कई अन्य विषयों पर भी विचार होगा- सीएम

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “अभी सिर्फ मेडिकल की पढ़ाई को हिंदी में किया है. आगे इंजीनियरिंग समेत कई अन्य विषयों पर भी विचार किया जाएगा.”

साथ ही उन्होंने पीएम श्री योजना और अन्य केंद्रीय योजनाओं के लिए राज्य को पैसा नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि पीएम श्री योजना में राज्य के 211 स्कूल सम्मिलित हुए हैं. इन स्कूलों में प्राइमरी और सेकेंडरी हाई स्कूल भी शामिल हैं. पैसे कुछ समय में आ जाएंगे.

हमारे यहां डॉक्टर हिंदी में पर्चे लिखने लगेंगे- विष्णुदेव साय

हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई के बाद डॉक्टरों द्वारा मरीजों को हिंदी में पर्चे लिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भविष्य में डॉक्टर हिंदी में पर्चे लिखने लगेंगे. जब हम हिंदी को इतना महत्व दे रहे हैं तो डॉक्टरों को हिंदी में पर्चे लिखना ही चाहिए.

हिंदी के सिलेबस की शुरुआत हुई, अब विशेषज्ञ भी आ जाएंगे

हिंदी में विशेषज्ञों के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदी के सिलेबस की शुरुआत हो गई है, विशेषज्ञ भी आ जाएंगे. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आत्मानंद स्कूल खोलने पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने आत्मानंद स्कूल खोल तो दिया, लेकिन उद्देश्य की पूर्ति वह नहीं कर पाए हैं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago