बिजनेस

जून में Maruti Suzuki की बंपर बिक्री, एक्सपोर्ट में टूटा रिकॉर्ड पर भारत में घटी मांग

Maruti Suzuki Sales Report: देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक Maruti Suzuki ने जून 2025 में अपनी गाड़ियों को बिक्री रिपोर्ट पेश की है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) की ओर से जारी जून 2025 की रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि घरेलू बाजार में इसकी गाड़ियों की मांग कम हुई है. हालांकि, इसके उलट विदेश में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है.

कंपनी की सेगमेंट-वार बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो मिनी सेगमेंट में 6,414 यूनिट, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में 54,177 यूनिट और यूटिलिटी व्हीकल्स में 47,947 यूनिट की बिक्री हुई है. आइये जानें घरेलू बाजार में बिक्री और एक्सपोर्ट में बने रिकॉर्ड के आंकड़े क्या कहते हैं?

क्या हैं आंकड़े?

  • कुल 1,67,993 यूनिट्स की बिक्री हुई है
  • घरेलू बाजार में 1,21,339 यूनिट्स बेची गईं हैं
  • एक्सपोर्ट में 37,842 यूनिट शामिल हैं
  • कंपनी ने अन्य OEM को 8,812 यूनिट बेची है

एक्सपोर्ट में बना नया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के एक्सपोर्ट ने जून 2025 में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. ये कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. एक्सपोर्ट्स में इस वृद्धि से कंपनी की वैश्विक स्थिति और मजबूत हुई है. जून 2025 में 37,842 यूनिट एक्सपोर्ट की गई है. वहीं जून 2024 में कंपनी ने 31,033 यूनिट को निर्यात किया था. यानी एक साल के भीतर इसमें 6,809 यूनिट अधिक बेची गईं हैं.

घरेलू बाजार में बिक्री हुई कम

घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 1,21,339 यूनिट्स की बिक्री की है. इसमें से 1,18,906 पैसेंजर व्हीकल्स और 2,433 लाइट कमर्शियल व्हीकल्स शामिल हैं. हालांकि घरेलू बिक्री में साल-दर-साल गिरावट आई है. जून 2024 में कंपनी ने 1,39,918 यूनिट बेची थी. यानी इस साल 18,579 यूनिट की बिक्री कम हुई है.

ये भी पढ़ें: भारत का IPO मार्केट जुलाई में पहुंच सकता है 2.4 बिलियन डॉलर के पार, 2024 में India ने अमेरिका को पछाड़ा

कंपनी की रणनीति

मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने कहा कि पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में धीमी वृद्धि का मुख्य कारण छोटी कारों की बिक्री में गिरावट है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में 6.5% की वृद्धि के बावजूद कार बाजार लगभग स्थिर है, जो एक सामर्थ्य मुद्दा है. मारुति सुजुकी की यूटिलिटी व्हीकल्स पोर्टफोलियो और एक्सपोर्ट्स में वृद्धि से कंपनी को आने वाले समय में मजबूती मिलने की उम्मीद है. कंपनी की रणनीति में विविधता और वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने पर फोकस है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago