नेशनल अवार्ड विजेता और निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने घोष की ओर से दायर याचिका पर झारखंड सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. तक तक कोर्ट ने यथा स्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने घोष को पेशी से छूट दे दी है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने यह आदेश दिया है.
कोर्ट 29 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. सुजॉय घोष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खारिज करने की मांग की है. उनके खिलाफ कॉपीराइट और 1957 कि धारा 63 के तहत आपराधिक मुकदमा दायर किया गया है. घोष पर आरोप है कि उनकी फिल्म कहानी 2 “दुर्गा रानी सिंह” चोरी की गई स्क्रिप्ट पर आधारित है.
झारखंड हाई कोर्ट ने घोष की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद घोष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि उमेश प्रसाद मेहता ने घोष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि विद्या बालन अभिनीत फिल्म कहानी 2 की स्क्रिप्ट जो सुपरहिट फिल्म कहानी के सीक्वल के रूप में रिलीज हुई थी, उसने उनकी स्क्रिप्ट “सबक” के कॉपीराइट का उल्लंघन किया.
हालांकि घोष ने आरोपों से इनकार कर दिया है. घोष ने दावा किया है कि उन्होंने नवंबर 2012 में कहानी 2 की स्क्रिप्ट लिखना शुरू किया था, और दिसंबर 2013 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के साथ फाइनल कॉपी रजिस्टर्ड की थी. उन्होंने शिकायतकर्ता से मिलने या उनकी स्क्रिप्ट प्राप्त करने से इनकार किया है.
जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी स्क्रिप्ट का उपयोग दिसंबर 2016 में रिलीज हुई फिल्म कहानी 2 बनाने के लिए किया गया. इस फिल्म में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. कहानी 2 एक बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म है. फिल्म वर्ष 2012 में आई फिल्म कहानी का सिकववल है. कहानी 2 2 दिसंबर 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…