बिजनेस

भारत के MSME और डिजिटल स्टोरेज, 2030 की अर्थव्यवस्था के लिए नई रीढ़

Digital India: भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमेशा से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) रहे हैं. करीब 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने वाला यह क्षेत्र देश की जीडीपी में लगभग 30% योगदान देता है. अब जबकि भारत 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है. ऐसे में एमएसएमई केवल तकनीक अपना नहीं रहे, बल्कि उसे डिजिटल क्रांति और संतुलित विकास के साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.

पिछले कुछ वर्षों में स्थिति काफी बदली है. एमएसएमई अब केवल डिजिटल टूल्स को अपनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खुद इस बदलाव की दिशा तय कर रहे हैं. चाहे मोबाइल-फर्स्ट कस्टमर इंटरफेस हो, क्लाउड-बेस्ड अकाउंटिंग सिस्टम या ऑटोमेटेड पेमेंट्स छोटे और मझोले कारोबार इनका उपयोग कर न सिर्फ अपनी कार्यकुशलता बढ़ा रहे हैं, बल्कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भी टिके हुए हैं.

सरकारी पहल जैसे डिजिटल इंडिया और ओएनडीसी (ONDC) ने बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक एमएसएमई को डिजिटल वर्कफ्लो अपनाने के लिए प्रेरित किया है. हालांकि अक्सर चर्चा केवल फ्रंट-एंड ऐप्स और कस्टमर एक्सपीरियंस तक सीमित रहती है, लेकिन असल में इन सबकी नींव बैकएंड डेटा स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर पर टिकी होती है. हर ग्राहक लेन-देन, स्टॉक मूवमेंट और वित्तीय रिकॉर्ड से जुड़ा डेटा सुरक्षित और सुचारू रूप से संग्रहित होना बेहद जरूरी है.

MSME की सफलता

आज हर डिजिटल टचप्वाइंट पर डेटा पैदा हो रहा है—कस्टमर प्रोफाइल से लेकर सप्लायर कॉन्ट्रैक्ट, फाइनेंशियल रिकॉर्ड और इन्वेंट्री लॉग तक. ऐसे में विश्वसनीय, सुरक्षित और स्केलेबल स्टोरेज सिस्टम की आवश्यकता अब अनिवार्य हो गई है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 60% एमएसएमई इस साल के अंत तक अपने बिज़नेस प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल बनाने की योजना में हैं, जबकि 43% एमएसएमई 2025 में डिजिटल बजट बढ़ाने की तैयारी में हैं. इसका मतलब है कि उच्च क्षमता और तेज प्रदर्शन वाले स्टोरेज सॉल्यूशंस सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि बिजनेस कंटिन्युटी और रियल-टाइम एक्सेस के लिए जरूरी हो गए हैं. लेकिन यहां ‘वन-साइज़-फिट्स-ऑल’ समाधान काम नहीं आता. हर कारोबार को अपने मॉडल, वर्कफ्लो, बजट और भविष्य की वृद्धि को देखते हुए ही स्टोरेज का चुनाव करना होगा.

किन बातों पर ध्यान दें

डेटा वॉल्यूम और ग्रोथ – रोजाना, हफ्ते और महीने में कितना डेटा बन रहा है और अगले 3-5 साल में उसकी वृद्धि कितनी होगी, इसका आकलन करना जरूरी है.

डेटा एक्सेस की ज़रूरत – क्या किसी जानकारी तक तुरंत पहुंचना जरूरी है (जैसे इन्वेंट्री मैनेजमेंट या कस्टमर सपोर्ट)? या यह केवल रिकॉर्ड रखने और जरूरत पड़ने पर एक्सेस करने के लिए है?

डेटा सुरक्षा और बैकअप – डेटा लॉस किसी भी बिज़नेस के लिए विनाशकारी हो सकता है. इसलिए एन्क्रिप्शन, डिसास्टर रिकवरी और मजबूत बैकअप सिस्टम अनिवार्य हैं.

स्केलेबिलिटी और फ्यूचर-प्रूफिंग – जैसे-जैसे कारोबार बढ़ेगा, डेटा भी बढ़ेगा. स्टोरेज सिस्टम ऐसा होना चाहिए, जिसमें आसानी से क्षमता बढ़ाई जा सके.

स्टोरेज विकल्प: कौन-सा मॉडल किसके लिए?

ऑन-प्रिमाइसेस स्टोरेज – जहां डेटा तक लो-लेटेंसी एक्सेस चाहिए या डेटा सॉवरेनिटी के नियम लागू होते हैं, वहां यह बेहतर है. इसमें आमतौर पर HDD और फ्लैश स्टोरेज का संयोजन इस्तेमाल होता है.

HDD – कम लागत में बड़े पैमाने पर डेटा स्टोर करने के लिए आदर्श, जैसे बैकअप, आर्काइव और निगरानी फुटेज.

फ्लैश स्टोरेज – रियल-टाइम स्पीड देने वाला विकल्प, जैसे वीडियो एडिटिंग या लाइव डेटाबेस. हालांकि यह महंगा होता है.

क्लाउड स्टोरेज – स्केलेबिलिटी, रिमोट एक्सेस और बिल्ट-इन रिडंडेंसी का फायदा देता है. लेकिन यह इंटरनेट पर निर्भर होता है और लंबे समय में इसकी लागत बढ़ सकती है.

हाइब्रिड मॉडल – सबसे संतुलित विकल्प. संवेदनशील और अक्सर इस्तेमाल होने वाला डेटा ऑन-प्रिमाइसेस पर रखा जा सकता है, जबकि बैकअप और आर्काइव के लिए क्लाउड का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे लागत, प्रदर्शन और एक्सेसिबिलिटी में संतुलन मिलता है.

डेटा है साझा ज़िम्मेदारी

भारत के एमएसएमई इस समय एक डिजिटल क्रांति की लहर पर सवार हैं. अब केवल डिजिटल टूल्स अपनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक मजबूत डिजिटल बैकबोन बनाना अनिवार्य है. कई कंपनियां आज स्केलेबल स्टोरेज समाधानों में निवेश कर रही हैं ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें और टिकाऊ विकास के साथ आगे बढ़ सकें.

ये भी पढ़ें: 2025 की पहली छमाही के दौरान भारत के स्मार्टफोन शिपमेंट में आईफोन निर्यात से 30 प्रतिशत की वृद्धि

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अडानी ग्रीन एनर्जी ने बैटरी स्टोरेज में बढ़ाई रफ्तार, 6.63 GWh तक पहुंची क्षमता

Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात के खावड़ा में BESS क्षमता बढ़ाकर 6.63…

5 minutes ago

अब हर शनिवार होगा ‘इतवार’! क्या मान ली गई बैंकों की 5 डे वर्किंग वाली बात?

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट…

10 minutes ago

जिसे पत्नी पर था भरोसा, उसी ने लिख दी मौत की पटकथा! प्रेमी संग 10 लाख में पति का सौदा

मुजफ्फरनगर में किसान प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी…

26 minutes ago

जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?

Balrampur AI Center: बलरामपुर जिला प्रशासन ने Prisma AI के साथ Cognitive Data Annotation Center…

28 minutes ago

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

43 minutes ago