बिजनेस

India-EU FTA: अंतिम चरण में पहुंची भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता, बड़े मुद्दे सुलझाए गए…जल्द हो सकती है घोषणा

India-EU FTA: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत अपने अंतिम चरण में है. इस मामले के जानकार सूत्रों ने मीडिया को बताया कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दे सुलझा लिए गए हैं. दोनों पक्ष एक व्यापक व्यापार समझौते पर नज़र बनाए हुए हैं. हालंकि जल्द ही कोई नतीजा निकलने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है.

यूरोपीय संघ के दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में पुष्टि करते हुए कहा था, “12-13 सितंबर को यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक और कृषि एवं खाद्य आयुक्त क्रिस्टोफ हेन्सन, मंत्री पीयूष गोयल से मिलने, भारत-यूरोपीय संघ के व्यापारिक संबंधों का जायजा लेने, उन्हें मजबूत बनाने और प्रमुख हितधारकों से जुड़ने के लिए भारत में होंगे.”

भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते पर 13वें दौर की बातचीत नई दिल्ली में हुई. इस बातचीत का मुख्य केंद्र बिंदु कुछ संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा था. बताया गया कि दोनों देशों के बीच बातचीत का एक और दौर हो भी सकता है और नहीं भी.

भारत सरकार ने पुष्टि की है कि सभी ट्रेड वार्ता किसानों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेंगी. पहले बताया गया था कि दोनों देश दिसंबर 2025 तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य बना रही हैं.

समझौते के 60 प्रतिशत हिस्से पर बनी सहमति

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार (9 सितंबर) को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और आधे से ज़्यादा चीजें पहले ही पूरे हो चुके हैं. पीयूष गोयल ने एएनआई को बताया, “मुझे लगता है कि मुख्य वार्ताकार समझौते के अलग-अलग पहलुओं पर सहमति बनाने के लिए काम कर रहे हैं. लगभग 60% हिस्से पूरे और अंतिम रूप दिए जा चुके हैं.”

इस बीच भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार संघ (EFTA) व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (TEPA) इस वर्ष के अंत में लागू होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: AI क्रांति की ओर भारत! भारत में सबसे तेज AI अपना रहीं कंपनियां, माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago