भारत की सांस्कृतिक शक्ति को वैश्विक मंच पर उभारने की दिशा में एक बड़ी घोषणा करते हुए जिओ-स्टार की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने WAVES-2025 सम्मेलन में कहा कि भारत अब दुनिया के सौंदर्यशास्त्र, फैशन और आध्यात्मिक सोच को आकार देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
उन्होंने मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कहा कि भारत की कहानियां, शिल्प, संगीत, नृत्य और भोजन अब वैश्विक पहचान हासिल कर रहे हैं. न केवल भारत के पारंपरिक कलाकार बल्कि युवा ग्लोबल आइकॉन्स भी इस विरासत को नई ऊँचाइयों पर ले जा रहे हैं.
नीता अंबानी ने अपने भाषण में घोषणा की कि निता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) इस सितंबर न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लिंकन सेंटर में “ग्रैंड इंडियन वीकेंड” आयोजित करेगा. इस आयोजन में भारतीय शिल्प, रसोई, संगीत, नृत्य और फैशन को एक मंच पर लाया जाएगा ताकि विश्व भारत की आत्मा से जुड़ सके.
उन्होंने कहा, “हम अपने कारीगरों, कलाकारों और रचनात्मक आत्मा को ग्लोबल स्टेज पर ले जाएंगे – यह इंडियन स्पिरिट को दुनिया तक पहुंचाने का समय है.”
नीता अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आवाज़ फिर से विश्वपटल पर मुखर हो रही है – डिजिटल से लेकर सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों तक.
उन्होंने यह भी कहा कि भारत के युवाओं ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी संस्कृति को गर्व के साथ आगे बढ़ाया है. अनुष्का शंकर, वकास खन्ना और प्रियंका चोपड़ा जैसे नामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत की सांस्कृतिक शक्ति को प्रमाणित किया.
इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी ने कहा, “भारत की कहानियाँ दुनिया को जोड़ेंगी. AI और डिजिटल ताकत के साथ हम वैश्विक मनोरंजन उद्योग में अग्रणी बन सकते हैं.”
बता दें कि WAVES-2025 शिखर सम्मेलन का आयोजन मुंबई में हुआ, जिसमें 90 देशों से प्रतिनिधि और 10,000 से अधिक डेलीगेट्स ने भाग लिया. उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…