बिजनेस

यूपीआई QR कोड की संख्या 91.5 प्रतिशत बढ़कर 65.79 करोड़ हुई: RBI

देश में यूपीआई क्यूआर कोड की संख्या वित्त वर्ष 2024-25 में सालाना आधार पर 91.5 प्रतिशत बढ़कर 65.79 करोड़ हो गई है. यह जानकारी  आरबीआई की ओर से दी गई. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, यूपीआई क्यूआर कोड में वृद्धि के कारण क्रेडिट कार्ड लेनदेन की वृद्धि दर कम होकर 7.94 प्रतिशत रह गई है. डेबिट कार्ड की संख्या सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़कर 99 करोड़ पर पहुंच गई है.

गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे प्लेटफार्मों की बढ़ती पहुंच के साथ यूपीआई क्यूआर कोड की संख्या में तेज वृद्धि हो रही है. बैंक अधिकारियों ने बताया कि यूपीआई नेटवर्क पर लाइव बैंकों की संख्या अप्रैल में 668 हो गई है. इससे लेनदेन की वैल्यू में भी वृद्धि होने की उम्मीद है.

बीते महीने यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 17.89 अरब पर पहुंच गई है. साथ ही लेनदेन की वैल्यू सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 23.95 लाख करोड़ रुपए हो गई है. आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल भुगतान के लिए सबसे ज्यादा यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है. हर पांच में चार डिजिटल लेनदेन यूपीआई के माध्यम से किए जा रहे हैं.

डिजिटल पेमेंट्स में बढ़ता UPI हिस्सेदारी

देश के डिजिटल पेमेंट्स में यूपीआई की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 24 में बढ़कर 79.7 प्रतिशत की हो गई, जो कि वित्त वर्ष 23 में 73.4 प्रतिशत थी. आरबीआई विभिन्न पहलों के माध्यम से डिजिटल भुगतान को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है, जिसमें “हर भुगतान डिजिटल” अभियान भी शामिल है, जिसका उद्देश्य भारत में हर व्यक्ति को डिजिटल भुगतान के बारे में जागरूक करना है.

आरबीआई यूपीआई इन-पर्सन मर्चेंट भुगतान के लिए लेनदेन की सीमा को संशोधित करने में लचीलापन भी देता है, जिससे एनपीसीआई को यूजर्स की जरूरतों के आधार पर सीमाएं समायोजित करने की अनुमति मिलती है, साथ ही सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं जिससे भुगतान का तरीका और अधिक सुविधाजनक हो गया है.


ये भी पढ़ें: भारत 2025 में बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 2028 में जर्मनी से भी होगा आगे


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

39 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago