देश

योगी सरकार आयोजित करेगी प्रदेश का पहला दुधवा महोत्सव, 2 हजार से ज्यादा पर्यटक लेंगे हिस्सा

लखनऊ, 6 मई: योगी सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा महोत्सव कराने का निर्णय लिया है. दुधवा महोत्सव नवंबर में होगा. यह प्रदेश का पहला आवासीय सांस्कृतिक एवं वन्यजीव महोत्सव है. तीन दिवसीय महोत्सव-25 न सिर्फ प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और जैविक समृद्धि का उत्सव होगा, बल्कि यह पर्यटकों को जंगल की गोद में प्रकृति से जुड़ने और थारू संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी देगा. साथ ही देश की जानी मानी हस्तियों द्वारा परफॉर्मेंस भी दी जाएगी.

2 हजार से अधिक पर्यटक महोत्सव का उठाएंगे लुत्फ

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप प्रदेश को बहुआयामी पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए नवंबर में तीन दिवसीय महोत्सव-25 का आयोजन किया जाएगा. इसमें 2,000 से अधिक पर्यटक शामिल होंगे. महोत्सव का केंद्र सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक दृश्य, ग्रामीण पर्यटन, थारू जनजाति की विरासत, उनका खानपान, हस्तशिल्प, औषधीय ज्ञान और जीवनशैली होगा. इस दौरान पर्यटक कैम्पिंग की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे. इसके लिए तीन श्रेणियों में 200 से अधिक टेंट्स स्थापित किये जाएंगे.

थारू परिवारों के साथ होमस्टे की पर्यटकों को मिलेगी सुविधा

वहीं स्थानीय थारू परिवारों के साथ होमस्टे की भी सुविधा दी जाएगा, जिससे पर्यटक ग्रामीण जीवन का वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा पर्यटक वन्यजीव सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे. इस दौरान गाइडेड टूर के साथ दुधवा के जैव विविधता को देखने का अवसर मिलेगा. इतना ही नहीं महोत्सव में देश की जानी मानी हस्तियां शास्त्रीय, लोक और ग्लोबल बीट्स समेत अन्य परफॉर्मेंस देंगे. इसे तीन हिस्से में विभाजित किया गया है. इसमें मेन स्टेज, टेक्नो स्टेज और फोटोग्राफी एंड लाइफ स्टाइल जोन शामिल है. ये मंच न सिर्फ संगीत प्रेमियों और युवाओं को लुभाएंगे, बल्कि प्रकृति, फोटोग्राफी और जीवनशैली के शौकीनों को भी एक यादगार अनुभव प्रदान करेंगे.

Main Stage पर यह कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

शुभा मुद्गल, कैलाश खेर, रिषभ शर्मा, डॉन भट्ट, ब्रोडा वी, गिनी सुजॉन, कौशिकी चक्रवर्ती, गिनी सुज़ॉन, परेश पहुजा, राम संपत

टेक्नो स्टेज पर ये कलाकार बिखेरेंगे डीजे का जादू

न्यूक्लिया, एन्यासा, अनीश सूद वेदांग, पैराडॉक्स, जैज़ी बी क्रैटेक्स, टिएस्टो, मा फैज़ा संबाता, करण कंचन

फोटोग्राफी और लाइफस्टाइल

आरज़ू खुराना, सुधीर शिवराम, श्वेतांबरी शेट्टी, बानी जे, शेनाज़ ट्रेज़री, उज्ज्वल दुबे

योगी सरकार ब्रांडिंग से मजबूत करेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योगी सरकार महोत्सव के जरिये ब्रांडेड मर्चेंडाइज़ जैसे मग्स, टी-शर्ट्स, जैकेट्स और हेलमेट्स लॉन्च करेगी। इन पर वन्यजीव चित्र और स्लोगन अंकित होंगे. यह स्थानीय हस्तशिल्प और कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ आय का भी माध्यम होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Anuj Kumar

Recent Posts

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

2 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

15 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

34 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

47 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago