PM CARES Fund के आंकड़े सामने आए
PM CARES Fund Financial Report: कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा साल 2020 में गठित पीएम केयर फंड ने अपने आंकड़े सार्वजनिक कर दिये हैं. लेखा परीक्षा रिपोर्ट की तरफ से जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 से 2025 के अंत तक इसमें 8452.07 करोड़ रुपये जमा थे. इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में इसमें 7,188.63 करोड़ रुपये की राशि जमा थी.
रिपोर्ट के मुताबिक PM Care Fund में अधिकतर पैसे सेविंग अकाउंट की जगह फिक्स डिपॉजिट में जमा हैं. जिससे इस फंड में मौजूद पैसे पर अधिक रिटर्न मिला है. साल 2024-24 तक 6,641 करोड़ रुपये फिक्स डिपॉजिट में जमा किये गए हैं. वहीं सेविंग अकाउंट में 605.41 करोड़ रुपये जमा हैं.
वित्त वर्ष 2024-25 के बीच पीएम केयर फंड की डिपॉजिट की गई राशि पर 469,38 करोड़ रुपये ब्याज मिला, जबकि बचत खातों पर 5.77 करोड़ रुपये का ब्याज मिला है. इसके अलावा टीडीएस के रूप में भी 13.49 लाख जमा हुए हैं.
जारी किये गए आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025 के दौरान पीएम केयर फंड में दान की गई राशि में बढ़ोतरी हुई है. वहीं अगर घरेलू और विदेशी स्रोतों से प्राप्त दान में गिरावट आई है. इस दान में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह जमा किये गए पैसों पर मिला ब्याज है.
भारत में आपातकालीन स्थितियों में निपटने के लिए बनाये गए पीएम केयर फंड में घरेलू दान 479.04 करोड़ रुपये रहा, जबकि विदेशी दान के रूप में 92.83 लाख रुपये मिले. इसके अलावा कई एजेंसियों से वापस की गई राशि 324.66 करोड़ रुपये रही.
ये भी पढ़ें- ‘पानी में जहर या बैक्टीरिया…?’ ऑडिट में फेल हुए 458 रेलवे स्टेशन, CAG की चौंकाने वाली रिपोर्ट
कोविड महामारी के दौरान 27 मार्च 2020 को एक सार्वजनिक सेवार्थ ट्रस्ट के रूप में इस कोष का निर्माण किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की थी. निर्माण के पहले वित्त वर्ष में पीएम केयर फंड में 3075.85 करोड़ रुपये और विदेशी योगदान के रूप में 39.68 करोड़ रुपये दिये गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…