बिजनेस

कमाई के लिए तैयार रखिए पैसा! 14 जुलाई से खुल रहे हैं 3 नए IPO, ग्रे मार्केट में अभी से मची धूम

IPO Week: दलाल स्ट्रीट पर अगले हफ्ते जबरदस्त हलचल दिखने वाली है, क्योंकि बाजार में कुल 10,100 करोड़ रुपये से ज्यादा के तीन नए IPO दस्तक देने जा रहे हैं. इनमें देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI की सहयोगी कंपनी का एक मेगा आईपीओ भी शामिल है. ये तीनों आईपीओ 14 जुलाई को निवेश के लिए खुलेंगे और 16 जुलाई को बंद हो जाएंगे.

SBI फंड्स मैनेजमेंट का मेगा IPO

इस हफ्ते का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित आईपीओ ‘एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट’ का है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और फ्रांस के एसेट मैनेजर ‘अमुंडी’ के संयुक्त निवेश वाली यह कंपनी बाजार से 9,812.91 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. इसके लिए शेयर का प्राइस बैंड 545 से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

आपको बता दें कि यह पूरी तरह से एक ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) है, यानी कंपनी को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि इसके प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचकर मुनाफा कमाएंगे. करीब 1.17 लाख करोड़ रुपये की वैल्यूएशन वाली इस कंपनी का आईपीओ साइज पहले बड़ा था, लेकिन प्री-आईपीओ राउंड के बाद इसे थोड़ा घटाया गया है.

रेस में और कौन?

मेनबोर्ड सेगमेंट में दूसरा आईपीओ गुजरात की कपड़ा कंपनी ‘अल्पाइन टेक्सवर्ल्ड’ का होगा, जो 126.25 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसका प्राइस बैंड 100 से 105 रुपये रखा गया है और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसका इस्तेमाल कंपनी नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और कर्ज चुकाने में करेगी.

वहीं, SME सेगमेंट में बेंगलुरु की प्रेसिजन इंजीनियरिंग कंपनी ‘मिलवर्क्स टेक्नोलॉजीज’ अपना आईपीओ ला रही है. कंपनी का लक्ष्य 315-331 रुपये के प्राइस बैंड पर करीब 160.3 करोड़ रुपये जुटाना है.

ग्रे मार्केट में भी जबरदस्त क्रेज

इसके अलावा, पहले से खुले लेजर पावर, देवसन कैटलिस्ट और हैप्पी स्टील्स के आईपीओ 13 जुलाई को बंद हो रहे हैं और 16 जुलाई को बाजार में लिस्ट होंगे. ग्रे मार्केट में इनका भौकाल साफ दिख रहा है, जहां देवसन कैटलिस्ट करीब 38%, हैप्पी स्टील्स 21% और लेजर पावर 17% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो निवेशकों के लिए बंपर लिस्टिंग गेन के संकेत हैं.

ये भी पढ़ें: रूस से तेल खरीदने में भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़े: प्रतिबंधों के बीच जून में ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा आयात; देखें आंकड़े

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago