आरबीआई ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर लगाया प्रतिबंध.
आरबीआई ने एक सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसपर प्रतिबंध लगा दिया है. बैंक पर प्रतिबंध लगने की सूचना मिलते ही खाताधारक बैंक के बाहर जमा हो गए और अपना पैसा वापस निकालने के लिए हंगामा शुरू कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगाया है. बैंक से पैसे निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. आरबीआई की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद अब कस्टमर अपने खाते से पैसे नहीं निकाल सकेंगे. सूचना मिलते ही मुंबई के अंधेरी स्थित बैंक की विजयनगर ब्रांच पहुंच गए.
बैंक के कर्मचारी भीड़ को काबू करने की कोशिश में जुट गए. हालांकि लॉकर में सामान रखने वाले ग्राहकों को बैंक की ओर से कूपन दिया जा रहा है, जिससे वे अपना लॉकर खोल सकें, लेकिन जिन लोगों को पैसे निकालने हैं, उन्हें अब तक कोई भी सुविधा नहीं मिली है, क्योंकि आरबीआई ने खातों से पैसे निकालने पर रोक लगाई है.
आरबीआई का कहना है कि यह बैंक की आर्थिक स्थिति को देखकर फैसला लिया गया है. ताकि बैंक आगे चलकर डूबे नहीं और लोगों के पैसे सेफ रहे. किसी भी तरह के बैंक में पैसे आने पर कोई रोक टोक नहीं लगाई गई है.
बता दें कि न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में पिछले साल मार्च 2024 तक 2436 करोड़ रुपये जमा हुए थे. जमाकर्ताओं को जमा बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम करने का अधिकार है. सभी ग्राहकों को अपना क्लेम बैंक में जमा करने के लिए कहा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…
Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…