बिजनेस

भारत में ईवी चार्जर कंपोनेंट्स निर्माण के लिए Servotech ने किया Watt & Well के साथ समझौता

भारत की प्रमुख सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम्स लिमिटेड (सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड) ने फ्रांस की कंपनी वॉट एंड वेल एसएएस के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है. इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय ईवी चार्जर बाजार में चार्जर कंपोनेंट्स का डिज़ाइन, निर्माण और विक्रय करना है.

यह साझेदारी खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए एक 30 किलोवाट पावर मॉड्यूल के विकास पर केंद्रित होगी, जिसे भारतीय ईवी चार्जिंग बाजार में उपयोग किया जाएगा. इसके साथ ही, दोनों कंपनियां मिलकर Bidirectional Power Module के उत्पादन की संभावनाओं और प्रक्रिया पर भी विचार करेंगी, जिसका उपयोग V2G (Vehicle to Grid) एप्लिकेशन्स में किया जा सकेगा.

समझौते के तहत, सर्वोटेक भारत में पावर मॉड्यूल का निर्माण करेगा, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को समर्थन मिलेगा, जबकि वॉट एंड वेल तकनीकी सहायता प्रदान करेगा. इसके अतिरिक्त, सर्वोटेक को इन कंपोनेंट्स को भारत में विपणन और बिक्री करने का विशेष अधिकार मिलेगा.

भारत में ईवी चार्जिंग समाधान की बढ़ती मांग

सर्वोटेक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक रमन भाटिया ने कहा, “हम वॉट एंड वेल के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं. यह साझेदारी भारतीय ईवी बाजार में cutting-edge पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीक लाएगी, जिससे हमें प्रभावी और सस्ती ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस का निर्माण करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही, यह कदम भारत को वैश्विक ईवी चार्जर आपूर्ति श्रृंखला में एक प्रमुख स्थान दिलाने में सहायक होगा.”

वॉट एंड वेल एसएएस के सीईओ बिनोई श्मिट ने इस साझेदारी को लेकर कहा, “हम सर्वोटेक के साथ मिलकर भारत के तेजी से बढ़ते ईवी बाजार में अपनी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञता लाने के लिए खुश हैं. हम मानते हैं कि यह सहयोग भारत के घरेलू ईवी चार्जिंग समाधानों के उत्पादन को बढ़ावा देगा, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करेगा और भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को समर्थन देगा.”

वॉट एंड वेल और सर्वोटेक के बारे में

वॉट एंड वेल एक फ्रांसीसी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण प्रदाता है, जो उच्च-प्रदर्शन समाधानों के डिज़ाइन, निर्माण और विपणन में विशेषज्ञता रखता है. यह कंपनी ई-मोबिलिटी, ऊर्जा, ऑयल एंड गैस, और एयरोस्पेस क्षेत्रों के लिए तकनीकी समाधान प्रदान करती है.

वहीं, सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड भारतीय ईवी चार्जिंग समाधानों का प्रमुख प्रदाता है. यह कंपनी 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेस में कार्यरत है और भारत में विभिन्न प्रकार के एसी और डीसी चार्जर्स की पेशकश करती है, जो विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उपयुक्त होते हैं.

यह साझेदारी भारत में ईवी चार्जिंग तकनीकी अवसंरचना को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके जरिए न केवल भारत में स्वदेशी उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि यह भारतीय उपभोक्ताओं को गुणवत्ता और किफायती ईवी चार्जिंग समाधान उपलब्ध कराएगा.

यह कदम भारत को ईवी चार्जर निर्माताओं के वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना सकता है, जो न केवल घरेलू मांग को पूरा करेगा, बल्कि वैश्विक बाजार में भी भारत को एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित करेगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago