राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को बिहार में 2024 में जब्त किए गए जाली भारतीय मुद्रा मामले में तीन राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी की.
जांच एजेंसी की टीमों ने बिहार के पांच स्थानों और जम्मू-कश्मीर व तेलंगाना में एक-एक ठिकाने पर तलाशी ली. इस दौरान यह खुलासा हुआ कि नेपाल से जुड़े आरोपी और संदिग्ध क्रिप्टो करेंसी के जरिए जाली नोटों का रैकेट चला रहे थे.
एनआईए ने पटना, भागलपुर, भोजपुर और मोतिहारी, अनंतनाग और हैदराबाद में संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे. तलाशी के दौरान एक लाख उनचास हजार चार सौ रुपये नकद, डिजिटल डिवाइस जैसे पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए.
यह मामला सितंबर 2024 में बिहार के बंजरिया क्षेत्र में खर्वा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों से एक लाख पचानवे हजार रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद होने के बाद दर्ज किया गया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद नजर सद्दाम, मोहम्मद वारिस और जाकिर हुसैन के रूप में हुई थी. इसके बाद पुलिस ने अनंतनाग से मुजफ्फर अहमद वानी उर्फ सरफराज को भी गिरफ्तार किया था.
बिहार पुलिस से यह मामला दिसंबर 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में लिया और जांच एजेंसी इसमें आगे की कार्रवाई कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…