देश

Rekha Gupta Delhi CM: रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री, 1974 में हरियाणा में जन्मीं; DU से पूरी की पढ़ाई

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम घोषित कर दिया है. बीजेपी विधायकों ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना और अब उन्हें दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी.

शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में गुरुवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा. बता दें कि रेखा गुप्ता पहली बार दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं और उन्हें सीएम बनाकर बीजेपी ने दिल्ली में महिला और वैश्य समुदाय के लिए बड़ा संदेश दिया है.

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ था. छात्र राजनीति में उनका योगदान काफी अहम रहा, और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव के रूप में कार्य किया. रेखा का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था. उनका परिवार नौकरी के सिलसिले में 1976 में दिल्ली आ गया था. रेखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की और वकालत की डिग्री प्राप्त की.

BJP शासित राज्यों में एकमात्र महिला CM

दिल्ली में बीजेपी ने महिला और वैश्य समुदाय की अहमियत को देखते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है. खास बात यह है कि वर्तमान में बीजेपी के पास देशभर में कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है. राजस्थान में केवल एक महिला उपमुख्यमंत्री है, जबकि रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर सामने आना महिला सशक्तिकरण का संकेत देता है. 50 साल की रेखा गुप्ता ने राजनीति में एक लंबा सफर तय किया है और अब बीजेपी ने उन्हें दिल्ली की सीएम पद की जिम्मेदारी दी है.

2015 और 2020 में हारी थीं विधानसभा चुनाव

रेखा गुप्ता ने 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्षता की थी और 2003-04 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुई थीं. उन्होंने दिल्ली बीजेपी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है. रेखा गुप्ता ने 2007 और 2012 में दिल्ली नगर निगम के चुनावों में उत्तरी पीतमपुरा से जीत हासिल की थी, हालांकि 2015 और 2020 विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इस बार रेखा गुप्ता ने अपनी हार का बदला लिया और शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया.

रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री पद पर चयन बीजेपी के लिए महिला सशक्तिकरण और वैश्य समुदाय के बीच एक बड़ा संदेश है. बीजेपी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुनकर यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी अपने नेताओं को अग्रणी पदों पर लेकर आने के लिए तैयार है. अब रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं.


ये भी पढ़ें: Delhi CM: Rekha Gupta दिल्ली की मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला; रामलीला मैदान में शपथ समारोह कल


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

13 minutes ago