Top Companies Marketcap Jump: भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा है और मजबूत प्रदर्शन के कारण बाजार की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के मार्केटकैप में 2,05,185.08 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.
भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह वैश्विक और घरेलू स्तर पर मजबूत संकेत होना था. इसमें अमेरिकी शटडाउन का समाप्त होना और भारत में थोक एवं घरेलू महंगाई का घटना शामिल है.
इस दौरान निफ्टी 1.64 प्रतिशत या 417.75 अंक बढ़कर 25,910.05 और सेंसेक्स 1.62 प्रतिशत या 1,346.50 अंक बढ़कर 84,562.78 पर बंद हुआ.
जिन कंपनियों के मार्केटकैप में इजाफा दर्ज किया है, उनमें भारती एयरटेल, एसबीआई, टीसीएस, एचयूएल और एचडीएफसी बैंक जैसी संस्थाओं का नाम शामिल है. दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस और एलआईसी के मार्केटकैप में गिरावट दर्ज की गई है.
भारती एयरटेल का मार्केटकैप 55,652.54 करोड़ रुपए बढ़कर 11,96,700.84 करोड़ रुपए हो गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केटकैप 54,941.84 करोड़ रुपए बढ़कर 20,55,379.61 करोड़ रुपए हो गया है. इन्फोसिस का मार्केटकैप 10,448.32 करोड़ रुपए बढ़कर 6,24,198.80 करोड़ रुपए, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 40,757.75 करोड़ रुपए बढ़कर 11,23,416.17 करोड़ रुपए हो गया है..
ये भी पढ़ें- “राजनीतिक मतभेद हैं पर लालू परिवार को अपना मानता हूं…”, रोहिणी आचार्य मामले में बोले चिराग
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केटकैप 10,522.9 करोड़ रुपए बढ़कर 8,92,923.79 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 9,149.13 करोड़ रुपए बढ़कर 15,20,524.34 करोड़ रुपए हो गया है और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 20,834.35 करोड़ रुपए बढ़कर 9,80,374.43 करोड़ रुपए हो गया है.
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार पूंजीकरण 2,878.25 करोड़ रुपए बढ़कर 5,70,187.06 करोड़ रुपए हो गया है.
बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 30,147.94 करोड़ रुपए घटकर 6,33,573.38 करोड़ रुपए रह गया और भारतीय जीवन बीमा निगम का बाजार पूंजीकरण 9,266.12 करोड़ रुपए घटकर 5,75,100.42 करोड़ रुपए रह गया है.
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. दूसरी तिमाही के नतीजे, सर्विसेज पीएमआई, इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा और बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बंपर जीत बाजार की चाल निर्धारित करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…