एजुकेशन

H-1B Visa: H-1B पर सख्ती कहीं अमेरिकियों पर ही न पड़ जाए भारी? स्टडी का चौंकाने वाला दावा

H-1B Visa: अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती के बीच एक नई स्टडी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. केटो इंस्टीट्यूट की इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगर विदेशी स्किल्ड वर्कर्स को रोका गया तो इसका सीधा नुकसान अमेरिकी वर्कर्स की नौकरियों और कंपनियों के मुनाफे को हो सकता है.

केटो इंस्टीट्यूट की स्टडी बताती है कि जिन अमेरिकी हेज फंड्स को अधिक H-1B वीजा मिले, उन्होंने गैर-STEM क्षेत्रों में स्थानीय अमेरिकियों के लिए ज्यादा नौकरियां निकालीं और बेहतर रिटर्न हासिल किया. इसके उलट, 2004 में वीजा कोटा घटने पर कंपनियों के प्रदर्शन में गिरावट आई, जिससे साबित होता है कि पाबंदी का असर अमेरिकी रोजगार पर भी पड़ेगा.

H-1B वीजा विवाद और नई रिपोर्ट का खुलासा

अमेरिका में H-1B वीजा सबसे लोकप्रिय वर्क वीजा माना जाता है, लेकिन लंबे समय से इसके खिलाफ विरोध भी देखने को मिल रहा है. एक बड़ा वर्ग मानता है कि इस वीजा के कारण स्थानीय अमेरिकियों के रोजगार छिन रहे हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भी नियमों को सख्त किया है. हालांकि, केटो इंस्टीट्यूट की एक नई स्टडी ने इस धारणा के उलट तस्वीर पेश करते हुए चेतावनी दी है कि विदेशी स्किल्ड वर्कर्स पर रोक लगाने से खुद अमेरिकी लोगों के लिए रोजगार के अवसर घट सकते हैं.

विदेशी टैलेंट से अमेरिकी वर्कर्स को कैसे मिलता है फायदा

‘इमिग्रेंट्स इन फाइनेंस: एविडेंस फ्रॉम हेज फंड्स’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट को जुन चेन, शेनजे ह्शीह, मेल्विन टीओ और फेंग झांग ने तैयार किया है. स्टडी में पाया गया कि जिन हेज फंड्स को H-1B वीजा लॉटरी में ज्यादा सफलता मिली, उन्होंने गैर-STEM क्षेत्रों में अमेरिकी प्रोफेशनल्स के लिए अधिक वैकेंसी निकालीं. भले ही STEM फील्ड में स्थानीय भर्तियां कम रहीं, लेकिन उच्च शिक्षित विदेशी कर्मचारियों की मदद से कंपनियों का कामकाज बढ़ा और अन्य विभागों में अमेरिकी नागरिकों के लिए रोजगार पैदा हुए.

कंपनियों के मुनाफे और रिटर्न पर सीधा असर

रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि जिन हेज फंड्स की H-1B लॉटरी सफलता दर ज्यादा थी, उनके पोर्टफोलियो ने कम वीजा पाने वाली कंपनियों की तुलना में सालाना 3.28 प्रतिशत अंक बेहतर जोखिम-समायोजित रिटर्न दिया. इसके अलावा वीजा सफलता दर बढ़ने पर सालाना रिटर्न में 2.09 प्रतिशत अंक की वृद्धि दर्ज की गई. पोस्टग्रेजुएट और STEM पृष्ठभूमि वाले क्वांटिटेटिव स्किल वर्कर्स ने कंपनियों को बेहतर निवेश रणनीति बनाने और बाजार के अवसर पहचानने में अहम भूमिका निभाई.

वीजा कोटा घटने पर दिखा था नकारात्मक असर

रिसर्चर्स ने साल 2004 के बाद वीजा कोटा 1.95 लाख से घटाकर 65 हजार किए जाने के प्रभावों का भी विश्लेषण किया. इस कटौती के बाद जो हेज फंड्स H-1B वर्कर्स पर निर्भर थे, उनके प्रदर्शन में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई. अन्य कंपनियों की तुलना में उनके सालाना रिटर्न में करीब 3 प्रतिशत अंक और जोखिम-समायोजित रिटर्न में 5.46 प्रतिशत अंक की कमी आई, जो दर्शाता है कि वीजा पर सख्ती अमेरिकी अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है.

यह भी पढ़ें-सरकारी नौकरी का महा-धमाका! NTPC में मैनेजर-डिप्टी मैनेजर बनने का मौका, 2.20 लाख रुपया तक की सैलरी लपक लो

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

बेटे से अनबन और करोड़ों की नजर: साल भर तक चलता रहा जहर का खेल, जानें कैसे हुआ खुलासा

Ghaziabad News: करोड़ों के ट्रैवल बिजनेस और इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए गाजियाबाद की…

27 minutes ago

26/11 की वो रात तो बीत गई, लेकिन कई घरों में आज भी दुख का स्याह अंधेरा!

Mumbai Terror Attack: 26/11 किसी बच्चे ने पिता को सिर्फ तस्वीरों में देखा, किसी मां…

28 minutes ago

Gold Silver Rate: एक दिन की तेजी पर बड़ा ब्रेक: धड़ाम हुए सोना-चांदी के दाम, क्या आगे और फिसलेगा बाजार?

Gold Silver Rate: आज सुबह सोना 3,907 रुपए और चांदी 9,680 रुपए प्रति किलो सस्ती…

1 hour ago

18 साल बाद 26/11 का सबसे बड़ा सवाल ! क्या हमने सिर्फ सुरक्षा बढ़ाई या सिस्टम की जवाबदेही भी तय की?

26/11 की 18वीं बरसी पर सिर्फ शहीदों को याद करना काफी नहीं है, मेरी राय…

2 hours ago

अमेरिका के टैरिफ प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया रुख, व्यापार समझौते से समाधान पर जोर

India US Trade: अमेरिका ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क का…

2 hours ago