बिजनेस

Share Market Today: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान में खुला, Sensex गिरकर पहुंचा 79,817

Share Market Today: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुला. सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 517 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,817 और निफ्टी 180 अंक या 0.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,093 पर था.

पाकिस्तान की ओर से गुरुवार देर रात सीमा से सटे कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया था, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. इसके बाद से दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी जा रही है.

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 399 अंक या 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,829 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 270 अंक या 1.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,912 पर था. शुरुआती कारोबार में निफ्टी पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहे थे.

ये रहे टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट थी. सेंसेक्स में टाइटन, एलएंडटी, टाटा मोटर्स और एशियन पेंट्स में टॉप गेनर्स थे. पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचयूएल और भारती एयरटेल में टॉप लूजर्स थे.

च्वाइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, “नकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,000, 23,800 और 23,700 पर समर्थन मिल सकता है. ऊपरी स्तर पर 24,300 एक रुकावट का स्तर हो सकता है, जिसके बाद 24,400 और 24,500 रुकावट के स्तर होंगे.”

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि शंघाई और हांगकांग लाल निशान पर थे. टैरिफ से जुड़े सकारात्मक अपडेट के कारण अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8 मई को लगातार 16वें सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और 2,007 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 596 करोड़ रुपए के शेयर बेचे.


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत के हमले से धुआं-धुआं हुए पाकिस्तान के शहर, हर तरफ मची चीख-पुकार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका, ईयू और इटली से की बात


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

6 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

15 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

30 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

43 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago