देश

Bharat Pakistan Tension: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीनों सेना प्रमुख के साथ बैठक जारी, मौजूदा हालात और आगे की रणनीति को लेकर हो रही चर्चा

नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हो रही है. बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख और नौसेना प्रमुख मौजूद हैं.

Rajnath Singh की अध्यक्षता में बैठक

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा युद्ध जैसी स्थिति पर गहन चर्चा की जा रही है. इसके अलावा, पाकिस्तान के खिलाफ भविष्य में उठाए जाने वाले रणनीतिक कदमों और सैन्य कार्रवाई की योजनाओं पर भी विचार विमर्श हो रहा है.

भारतीय सशस्त्र बल उच्चतम स्तर की तैयारियों के साथ हालात का सामना कर रहे हैं. बैठक का मुख्य उद्देश्य अगले चरण की कार्रवाई के लिए ठोस रणनीति बनाना और विभिन्न मोर्चों पर समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है.

पाक हमलों को सेना ने किया नाकाम

पाकिस्तान ने अब तक भारत के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों पर अटैक किया है, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है. गौरतलब है कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की मध्यरात्रि पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए हैं. पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है. भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी ड्रोन व मिसाइल हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया है.

यह भी पढ़ें- India Pakistan War: INS विक्रांत से S-400 तक…हिंदुस्तान के वो हथियार, जिन्होंने पाकिस्तान में मचाया कोहराम

भारतीय सेना का कहना है कि सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों का जबरदस्त जवाब दिया है, जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था. भारत ने अपने अटैक में किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया. बावजूद इसके, पाकिस्तान भारत में सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन भारत की सेनाओं ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया है.

बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा

पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों के मद्देनजर अब तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में आगे की रणनीति तय की जाएगी. साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर भी चर्चा की जाएगी.

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत के विभिन्न इलाकों में ड्रोन से भी हमले किए हैं. भारत ने इन हमलों को नाकाम करते हुए पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए हैं. भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब तो दिया ही है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर किए जा रहे दुष्प्रचार का भी जवाब दिया है. केंद्र सरकार का कहना है कि भारत के नागरिकों में डर फैलाने के उद्देश्य से, विशेष रूप से पाकिस्तान की मुख्यधारा की मीडिया और कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से, एक सुनियोजित मनोवैज्ञानिक अभियान चलाया गया. यह अभियान पूरी तरह से झूठी खबरों और भ्रामक सूचनाओं पर आधारित है. केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के इस झूठे प्रचार को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

14 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

15 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

18 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

27 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

50 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago