खेल

Share Market Today: शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ, सेंसेक्स 689 अंक फिसला…3 इंडेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 689.81 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,500.47 और निफ्टी 205.40 अंक या 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,149.85 पर था.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 517.75 अंक या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,642.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 192.80 अंक या 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,763.45 पर था.

ऑटो, आईटी और रियल्टी में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट

गिरावट को ऑटो, आईटी और रियल्टी ने लीड किया. ये तीनों ही इंडेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए. इसके अलावा पीएसयू बैंक, एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक लाल निशान में थे. फार्मा और एफएमसीजी हरे निशान में थे.

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी, इटरनल, एसबीआई और आईटीसी टॉप गेनर्स थे. टीसीएस, एमएंडएम, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, टाइटन, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट टॉप लूजर्स थे. शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी. सुबह 9:38 पर सेंसेक्स 216 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,973 और निफ्टी 51 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,310 पर था.


ये भी पढ़ें: भारत का क्विक-कॉमर्स मार्केट वित्त वर्ष 2028 तक तीन गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago