खेल

Lords Test: जो रूट का शतक, दूसरे दिन के शुूरूआत में इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 323 रन

Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सात विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाए. लॉर्ड्स पर अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को जो रूट ने बरकरार रखा है. शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रूट ने शुरुआत से ही धैर्य बनाया और शॉट्स के लिए कमजोर गेंदों का चयन किया.

रूट ने इससे पहले ओली पोप के साथ तीसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की. पोप 104 गेंद पर चार चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, रूट ने भी तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को मैच के दूसरे दिन तीन झटके दिए हैं. कप्तान बेन स्टोक्स (44) और जो रूट (104) को क्लीन बोल्ड किया और क्रिस वोक्स को कैच आउट करवाया.

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे जैक क्रॉले 18 और बेन डकेट 23 रन बनाकर आउट हो गए. पिछले मैच में शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक सिर्फ 11 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए.

भारत की तरफ से नीतीश कुमार रेड्डी ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिए.

भारतीय गेंदबाजी पिछले मैच की तरह प्रभावी नजर नहीं आई. कप्तान शुभमन गिल ने मैच में जडेजा और वाशिंगटन सुंदर का कम इस्तेमाल किया.

भारतीय टीम को पहले और तीसरे सत्र में दो-दो विकेट मिले, जबकि दूसरे सत्र में इंग्लैंड का एक भी विकेट नहीं गिरा.


ये भी पढ़े: अगर टेनिस खेलते तो किसे चुनते अपना डबल्स पार्टनर? सूर्यकुमार यादव ने बताया इस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का नाम


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago