बिजनेस

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों पर दबाव

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. सुबह 9:39 पर सेंसेक्स 368 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,962 और निफ्टी 98 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,568 पर था.

शुरुआती कारोबार में सेक्टोरल आधार पर आईटी, रियल्टी, फार्मा, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स लाल निशान में थे. ऑटो, मेटल और मीडिया हरे निशान में थे. लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी का ट्रेड बना हुआ है.

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 33 अंक या 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,170 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 50 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,197 पर था.

व्यापक स्तर पर बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,651 शेयर हरे निशान में और 734 शेयर लाल निशान में थे.

सेंसेक्स में अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स थे. पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, इंफोसिस, इटरनल (जोमैटो) और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स थे.

एशियाई बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहे

चॉइस ब्रोकिंग के डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया ने कहा, “अगर निफ्टी 24,700 के स्तर से ऊपर बना रहता है, तो यह 24,850-25,000 की सीमा की ओर बढ़ सकता है. गिरावट की स्थिति में 24,500 और 24,350 सपोर्ट स्तर है जो एक एंट्री प्वाइंट के रूप में काम कर सकते हैं.” अधिकांश एशियाई बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सियोल में सबसे ज्यादा गिरावट रही. हालांकि, जकार्ता हरे निशान में रहा.

बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ. अमेरिका का मुख्य इंडेक्स डाओ जोंस 0.21 प्रतिशत नीचे और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.72 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 14 मई को 931 करोड़ रुपए इक्विटी में निवेश किए, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 316 करोड़ रुपए की इक्विटी में खरीदारी की.


ये भी पढ़ें: PAK से जारी तनाव के बीच Chinese कंपनियों के FDI प्रस्तावों और ज्वॉइंट वेंचर्स की कड़ी जांच कराएगी मोदी सरकार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

10 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

20 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

35 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

46 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago