देश

सशस्त्र बलों के सम्मान में कांग्रेस करेगी ‘जय हिंद सभा’….सेना के दिग्गजों से लेकर पार्टी के नेता और आम जनता होगी शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जहां देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. वहीं, कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में जय हिंद सभा आयोजित करेगी. इस सभा में रिटायर सेना के अधिकारी भी शामिल होंगे. इस बात की जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी.

केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों की सर्वोच्च वीरता और सफलता को सलाम करने के लिए पूरे भारत में ‘जय हिंद सभा’ आयोजित करेगी.”

वेणुगोपाल ने पोस्ट में बताया कि जय हिंद सभा में पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा चूक और सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बारे में सवाल पूछे जाएंगे. कांग्रेस की यह जय हिंद सभा 20 मई से शुरू होगी.

यह सभा 30 मई तक दिल्ली, बाड़मेर, शिमला, हल्द्वानी, पटना, जबलपुर, पुणे, गोवा, बेंगलुरु, कोच्चि, गुवाहाटी, कोलकाता, हैदराबाद, भुवनेश्वर और पठानकोट में आयोजित की जाएंगी, जिसमें सेना के दिग्गज, पार्टी नेता और आम जनता शामिल होगी.

कश्मीर की चर्चा केवल भारतीय संसद में होनी चाहिए

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस सांसद जयराम रमेश मीडिया से बातचीत में उन राज्यों का जिक्र किया था जहां वे ‘जय हिंद सभा’ रैली करेंगे. हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें भाग लेंगे और हम प्रधानमंत्री मोदी से कई सवाल पूछेंगे. हमारी पार्टी की ओर से पहले ही कई सवाल पूछे जा चुके हैं. 16 मई को राहुल गांधी भी कुछ सवाल पूछेंगे.

इन सभाओं में हम प्रधानमंत्री मोदी से पूछेंगे कि वे चुप क्यों हैं? कश्मीर की चर्चा भारतीय संसद में हो सकती है. इसके अलावा कहीं और नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण करना गलत है, क्योंकि हमने सुरक्षा का कभी राजनीतिकरण नहीं किया है.

अब खबर यह भी आई है कि 25 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी एनडीए के मुख्यमंत्रियों से मिल रहे हैं, वे क्यों नहीं देश के सारे मुख्यमंत्रियों से मिलते हैं. आखिर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री की क्या गलती है. पीएम मोदी सिर्फ एनडीए के मुख्यमंत्रियों को बुलाएंगे और उनसे बातचीत करेंगे.

यह राजनीतिकरण नहीं है तो और क्या है. एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी एकता और एकजुटता की बात कर रहे हैं. दूसरी तरफ पीएम मोदी गंभीर सवाल पर चुप हैं, वे बोलते नहीं हैं.


ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा पर जवाबदेही की मांग: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में तीखा हमला


–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

7 minutes ago

पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…

9 minutes ago

दक्षिण की द्वारका: गुरुवायुर मंदिर की खोज

Guruvayur Temple: केरल का गुरुवायुर मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल है. इसे…

18 minutes ago

‘माई रे! ये कैसी ममता?’ छठ का प्रसाद हुआ जूठा तो खौला मां का खून; 4 साल की मासूम को मार डाला

बिहार के समस्तीपुर में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने की बात पर मां ने…

25 minutes ago

विजयनगर साम्राज्य की अनमोल विरासत: हम्पी का पत्थरों से बना रथ और संगीत सुनाते 56 खंभे

Hampi Stone Chariot: कर्नाटक के हम्पी में मौजूद विजयनगर साम्राज्य की विरासत आज भी लोगों…

29 minutes ago