अडानी ग्रुप ने अपने ‘अडानी एक्सीलरेटेड लीडरशिप प्रोग्राम’ (AALP) के तहत 2025-27 बैच के लिए 24 फुली फंडेड (Fully Funded) स्कॉलरशिप की घोषणा की है. इन छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च अब अडानी ग्रुप उठाएगा. इस स्कॉलरशिप को पाने वाले छात्र देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों जैसे IIM बैंगलोर, IIM कलकत्ता, IIM लखनऊ और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से ताल्लुक रखते हैं.
अहमदाबाद में स्थित ग्रुप के हेडक्वार्टर में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अडानी पोर्ट्स के एमडी करण अडानी ने खुद इन स्कॉलर्स को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि ग्रुप का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पैसे की कमी किसी भी काबिल छात्र के करियर की राह में रोड़ा न बने.
इस मौके पर गौतम अडानी ने छात्रों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हुनर तो हर जगह मौजूद है, लेकिन सबको समान अवसर (Access) नहीं मिल पाते.’ उन्होंने आगे कहा कि इन छात्रों ने अपनी जगह किसी की सिफारिश से नहीं, बल्कि नेशनल लेवल के कॉम्पिटिशन में खुद को साबित करके बनाई है. अडानी ग्रुप न सिर्फ इनकी फीस भरेगा, बल्कि इन्हें मेंटरशिप और इंडस्ट्री का वो एक्सपोजर भी देगा जिसकी एक एमबीए स्टूडेंट को सबसे ज्यादा जरूरत होती है.
AALP स्कॉलरशिप सिर्फ चेक काटने तक ही नहीं है. इन छात्रों को अडानी ग्रुप के विशाल बिजनेस इकोसिस्टम (जैसे एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर) को करीब से देखने और समझने का भी मौका मिलेगा. ग्रुप के अनुभवी लीडर्स इन्हें गाइड करेंगे, ताकि ये भविष्य में देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें.
यह भी पढ़ें: भारत बनेगा AI सुपरपावर: अडानी समूह करेगा इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 अरब डॉलर का निवेश; जानें क्या है प्लान?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज पुराने संपर्क से काम…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज कोई अटका हुआ कानूनी…